फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sardar singh, indian hockey team, british player arshpal kaur, rape accused sardar singh, chandigarh

ब्रिटिश खिलाड़ी बोली, सरदार से विवाह नहीं करूंगी, कानूनी लड़ाई लड़ूंगी

Wed, 11 May 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 11 May 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
sardar singh, indian hockey team, british player arshpal kaur, rape accused sardar singh, chandigarh
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम केपूर्व कप्तान सरदार सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरदार सिंह की मंगेतर होने का दावा करने वाली एनआरआई युवती ने कहा है कि वह सरदार को सबक सिखाएंगी। क्योंकि उन्होंने कानूनी दाव-पेंच के जरिये एक लड़की की जिंदगी से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में युवती ने कहा कि अब वह सरदार के साथ विवाह नहीं करेंगी। बल्कि, उसे सबक सिखाने केलिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। लुधियाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, उसे पंचकूला या सिरसा में शिकायत देने को कहा है। क्योंकि विदेश से आने केबाद सरदार ने उसे पंचकूला में रखा था। वह सरदार के संत नगर, सिरसा स्थित घर में भी ठहरी थी।
विज्ञापन


युवती ने कहा कि सरदार कह रहा है कि वह उसकी बहन है। क्या कोई बहन करवा चौथ का व्रत रख सकती है। सरदार केमाता-पिता और रिश्तेदार उसे जानते हैं। कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने भी वे इकट्ठे गए थे। उसकेपास मंगेतर होने केबहुत से सबूत हैं। सरदार उसे हमेशा यही कहता रहा कि 2016 केओलंपिक खेलों केबाद उससे शादी करेगा। युवती ने कहा कि उसे अमेरिका में स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप मिल गई थी, लेकिन सरदार ने उसे शादी का झांसा देकर इंग्लैंड बुला लिया। उसकी पढ़ाई बर्बाद हो गई। युवती ने सरदार के माता-पिता और भाई पर गलत शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संबंधों से संबधित कई फोटोग्राफ भी लैपटॉप में दिखाए

sardar singh, indian hockey team, british player arshpal kaur, rape accused sardar singh, chandigarh
hockey logo - फोटो : hockey logo
प्रेसवार्ता में युवती ने सरदार सिंह के साथ अपने निजी संबंधों से संबधित कई फोटोग्राफ भी लैपटॉप में दिखाए। जिनमें वह खुद सरदार सिंह और उनके परिवार वालों के साथ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही वह फोटो भी दिखाए जिसमें सरदारा सिंह ने एक टूर्नामेंट में जीत के बाद अपना गोल्ड मेडल उसके गले में डाला हुआ था। सरदार सिंह भी साथ खड़े थे। पीड़ित ने सवाल उठाया कि अगर वह उनकी आम प्रशंसक होती तो कोई भी खिलाड़ी उसके गले इस तरह मेडल क्यों डालेगा। अगर वह केवल उनकी दोस्त होती तो करवा चौथ, जन्मदिन, परिवार वालों के साथ क्यों दिखाई देती।

वहीं उनके साथ आई महिला वकील ने कहा कि लुधियाना में इस बारे में केस दर्ज कराया गया था। लेकिन वहां की पुलिस का कहना है कि उन्हें पंचकूला या फिर सिरसा, जहां सरदारा सिंह का घर है, वहां जाकर शिकायत दर्ज कराएं। वकील का कहना है कि मामले में जरूरत पड़ी तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महिला आयोग के पास भी पीड़ित को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed