{"_id":"6788e6d16942798095aa45161456465f","slug":"sarbat-khalsa-in-punjab-on-10-nov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबत खालसा 10 को, देखिए कौन आएगा कौन नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबत खालसा 10 को, देखिए कौन आएगा कौन नहीं?
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 नवंबर को पंजाब के अमृतसर में सरबत खालसा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन पंथक संगठनों को सरबत खालसा में पूर्ण समर्थन और सहायता देने वाले दमदमी टकसाल के एक ग्रुप के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा ने अब सरबत खालसा से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को टकसाल के मेहता हेडक्वार्टर में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ धुम्मा की एक गुप्त बैठक के बाद यह बदलाव आया है। बाबा हरनाम सिंह धुम्मा ने कहा कि सरब खालसा श्री अकाल तख्त साहिब पर ही बुलाया जा सकता है। अगर इसे किसी और जगह बुलाया जाता है तो यह सिख पंथक रिवायतों के हिसाब से गलत होगा।
विज्ञापन
इसे यहीं न रोका गया तो भविष्य में कभी भी कुछ संगठनों का समूह कहीं भी बैठक बुलाकर उसे सरबत खालसा का नाम दे सकता है। बाबा धुम्मा संत समाज के भी नेता हैं। उन्होंने कहा कि वह और दमदमी टकसाल सरबत खालसा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह श्री अकाल तख्त साहिब पर ही बुलाया जाए, तभी उसकी सार्थकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सरबत खालसा संस्था के पुनर्गठन के पक्ष में हैं। पंथ के अंदर इस पर सहमति भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी सरबत खालसा बुलाया गया तब सिख कौम के सामने गंभीर चुनौतियां थी। पंथक मामलों पर सहमति लेने के लिए सरबत खालसा बुलाया जाता है।
कनाडा और अमेरिका के सिख करेंगे शिरकत
कनाडा और अमेरिका के सिख भी सरबत खालसा में शिरकत करेंगे। वहां के करीब 100 सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हरिंदर सिंह, मंजीत सिंह उप्पल, मंजीत सिंह बराड़ और यादविंदर सिंह ने कहा है कि विदेशों में बसे सिख भी श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक व सरकारी प्रभाव से मुक्त चाहते हैं।
वह शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वक्त वह महसूस करते हैं कि श्री अकाल तख्त साहिब पर राजनीतिक और सरकारी दखलंदाजी अधिक है। इसलिए वह चाहते हैं कि कोई ऐसी व्यवस्था बने, जिसके तहत दखलंदाजी बंद हो और श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता बहाल रहे। इसलिए सिख संगठनों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर यहां भेजा है।
वह आगामी 10 नवंबर को अमृतसर में हो रहे सरबत खालसा में शिरकत करेंगे और सभी के विचार जानेंगे। कहा कि वह मसले पर सरकार सहित सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करने की कोशिश भी करेंगे। नई व्यवस्था से संबंधित फैसला जल्दबाजी में नहीं, बल्कि व्यापक चिंतन के बाद ही लिया जाना चाहिए।
इसकी घोषणा अगले साल बैसाखी पर होनी चाहिए। उधर, ज्ञानी दित्त सिंह मिशनरी ग्रुप के कुलदीप सिंह गड़गज्ज और गुरभेज सिंह ने बताया कि वह भी अपने 500 साथियों के साथ सरबत खालसा में शामिल होंगे। कहा कि इस वक्त सरबत खालसा बुलाया जाना समय की जरूरत थी।