फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   saraswati river, new disclousement land scientist

सरस्वती नदी पर शोध: एक और रिपोर्ट में नया खुलासा

Fri, 22 May 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 May 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
saraswati river, new disclousement land scientist

सरस्वती के बहाव क्षेत्र मुगलवाली में खुदाई के दौरान जिस जगह पर जल निकला है वह एक नदी का तल (पेलियो चैनल है)। यहां मिले पत्थर, खनिज और रेत हिमालय से बहकर यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोलॉजी (भू-विज्ञान) विभाग के चेयरमैन प्रो. डॉ. एआर चौधरी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। डॉ. चौधरी ने बताया कि शोध से यह पता चला है कि यह पुरानी नदी का पेलियो चैनल लगभग उसी स्थान पर है, जहां रेवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार सरस्वती नदी बहती थी।
विज्ञापन


फील्ड स्टडीज से पता चला है कि खुदाई वाले चैनल में मिलने वाले रेत, खनिज और पत्थर नदी में बहकर आए हैं। यहां पाए गए सैडीमेंटरी स्ट्रक्चर जैसे करंट, क्रास बेडिंग, कोर्स सेंड, लाइम स्टोंस, सेंड स्टोंस और सिलटस्टोंस राउंडेट और सब राउंडेड के रूप में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन प्रो. डॉ. एआर चौधरी की रिपोर्ट में खुलासा

saraswati river, new disclousement land scientist

क्रास बेडिंग यह दर्शाती है कि जिस नदी से यह रेत, खनिज और पत्थर जमा हुए हैं, वह बहुत वेग से चलती थी। जिस स्थानों पर पानी कम अथवा शांत था, उन स्थानों पर विशलेषण से ज्ञात होता है कि पानी के बहने की दिशा उत्तर में हिमालय से दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर की तरफ थी।

खुदे हुए चैनल की दोनों दीवारों के निरीक्षण में यह पाया गया है कि मोटी रेत, खनिज नीचे की तरफ है और बारीक ऊपर की ओर है। हैवी मिनरल का जो ग्रुप यहां पाया गया, उससे पता चलता है कि यह रेत, खनिज और पत्थर हायर हिमालय से यहां पहुंचे हैं।  

जारी है पानी की जांच
डॉ. चौधरी ने कहा कि लेबोरेटरी जांच में ओएसएल डेटिंग प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। यह कार्य प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने पर रेत, खनिज और पत्थर के जमा होने का सन् पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि पेलियो चैनल में मिले पानी के नमूनों की जांच सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed