{"_id":"58f9b6594f1c1bad3d8b4569","slug":"sarangpur-sports-complax-chandigarh-ready-to-start-but-problem-of-coaches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स का दायरा और नजारा जल्दी ही बदलने वाला है, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स का दायरा और नजारा जल्दी ही बदलने वाला है, जानिए कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अब स्पोर्ट्स का दायरा और नजारा बदलने वाला है। सारंगपुर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दो माह में तैयार हो जाएगा और दूसरी ओर सेक्टर-43 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल में बनाया गया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को सौंपने की तैयारी है। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चाहता है कि ग्रामीण बेल्ट से प्लेयर्स तैयार किए जाएं।
ऐसे में चैलेंज है कोचेज का। अभी चालीस कोच हैं और दो नए कॉम्प्लेक्स तैयार होने पर यह संख्या बढ़ानी होगी। सारंगपुर में बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऐसे ही प्लेयर्स को तैयार किया जाएगा। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर द्वारा गोद लिए गए इस गांव में तैयार किए जाने वाले इस कॉम्प्लेक्स को तैयार होने में दो माह का समय लगेगा।
इस कॉम्प्लेक्स में डड्डूमाजरा, सारंगपुर, धनास, खुड्डा जस्सू के साथ कई कॉलोनियां हैं। ऐसी स्थिति में कॉलोनियों के खिलाड़ियों को कॉम्प्लेक्स से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। चंडीगढ़ खेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सारंगपुर में बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल के साथ रेसलिंग जैसे गेम्स हैं। इसमें से ज्यादातर गेम्स ग्रामीण इलाकों में खेले जाते हैं।

केयरटेकर के कारण बंद पड़ा है कॉम्प्लेक्स
स्पोर्ट्स टूर्नामेंट
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-43 में बने इंडोर स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स को चंडीगढ़ के खेल विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इस कांप्लेक्स का उद्घाटन तीन माह पहले किया गया पर अब तक केयर टेकर न होने की वजह से यह बंद पड़ा था। इसके बंद होने का कारण यह है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने कॉम्प्लेक्स तो तैयार कर डाला पर अब तक कोई निजी कंपनी नहीं तलाश सका, जिसको इसे सौंपा जाए। योजना यह थी कि निजी कंपनी इस कॉम्प्लेक्स को प्रशासन के साथ चलाएगी।
इस कॉम्प्लेक्स को चंडीगढ़ खेल विभाग के सुपुर्द करने की यह तैयारी राज्यपाल के निर्देश पर गठित की गई कमेटी द्वारा की गई है। इसी कमेटी द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई है। प्रशासनिक सूत्र के मुताबिक इस कॉम्प्लेक्स की फाइल एडवाइजर की अप्रूवल के बाद स्पोर्ट्स सेक्रेट्री को भेजी जा चुकी है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी इस कॉम्प्लेक्स को स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबल टेनिस, वालीबॉल कोर्ट, जिम्नेजियम हाल और आल वेदर स्वीमिंग पूल हैं।
सारंगपुर में बनाया जाने वाला कॉम्प्लेक्स जल्द ही तैयार हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि आसपास के एरिया के खिलाड़ी इसमें ट्रेनिंग ले सकें। इसके साथ ही सेक्टर-43 के स्कूल में बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स की फाइल अभी उच्चाधिकारियों के पास है। जैसा आदेश होगा, उसी के मुताबिक कार्य किया जाएगा।
- करनैल सिंह, डायरेक्टर स्पोर्ट्स, चंडीगढ़