फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sarabjeet singh will be next ut Finance secretary

सर्वजीत सिंह होंगे यूटी के नए वित्त सचिव

Tue, 10 Dec 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
sarabjeet singh will be next ut Finance secretary
पंजाब काडर के आईएएस अधिकारी सर्वजीत सिंह चंडीगढ़ के नए वित्त सचिव होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। एमएचए ने सर्वजीत सिंह का नाम क्लीयर करते हुए डिपार्टमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के माध्यम से कैबिनेट कमेटी ऑफ अप्वाइंटमेंट के पास मंजूरी के लिए भेजा है।

पंजाब के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सर्वजीत सिंह अगले महीने वित्त सचिव के पद पर ज्वाइन करेंगे। मौजूदा वित्त सचिव वीके सिंह का तीन साल का कार्यकाल 14 जनवरी, 2014 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सर्वजीत सिंह का नाम चंडीगढ़ के वित्त सचिव पद के लिए एमएच से क्लीयर होने की पुष्टि की है।

यूटी के अगले वित्त सचिव के लिए लंबे समय से लॉबिंग चल रही थी। वित्त सचिव पद के लिए पंजाब सरकार से आए तीन आईएएस ऑफिसरों के पैनल में से चंडीगढ़ प्रशासन ने वरिष्ठता के आधार पर 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल का नाम प्रस्तावित कर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजा था। लेकिन, इस लॉबिंग में सर्वजीत सिंह आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एमएचए में एक वरिष्ठ अधिकारी सर्वजीत सिंह के क्लासमेट रहे हैं।

पटियाला स्थित थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से दोनों ने बीई (इलेक्ट्रानिक्स) की थी। एमएचए के इस अधिकारी के सहपाठी होने का लाभ सर्वजीत सिंह को मिला।

ध्यान रहे कि चंडीगढ़ के वित्त सचिव के पद के लिए पंजाब के पांच आईएएस अधिकारियों ने रुचि दिखाई थी।

पंजाब के जिन पांच आईएएस अधिकारियों ने वित्त सचिव पद के लिए इच्छा जताई थी उनमें 1993 बैच के अनुराग वर्मा, 1992 बैच के जसपाल सिंह, 1991 बैच के सुच्चा राम लद्दड़, इसी बैच की सीमा जैन और 1990 बैच के अनुराग अग्रवाल शामिल थे।


बाद में जब पंजाब ने तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा उनमें अनुराग अग्रवाल के अलावा 1992 बैच के सर्वजीत सिंह और 1995 बैच के हुस्न लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed