{"_id":"f83dbdb2a8d370eec7a5c7f13196dfdf","slug":"santa-shared-happiness-between-patients-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में सेंटा ने मरीजों के बीच खुशियां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में सेंटा ने मरीजों के बीच खुशियां बांटी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने पीजीआई में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
संस्था की वालंटियर पामी ने सेंटा की ड्रेस पहनकर बच्चों को कई सारे गिफ्ट बांटे। इनमें मुख्य रूप से टाफियां, चॉकलेट, कैंडल, टोपी और घड़ियां शामिल थीं।
इस कड़ी में कई मनोरंजन गेम्स और मैजिक शो भी आयोजित किए गए। भिन्न-भिन्न खेल देखकर बच्चे भी रोमांचित हुए और उन्होंने पूरे जोश और उत्साह से हिस्सा लिया।
बच्चे इनमें इस तरह से रम गए कि उनके चेहरे देख कर लग रहा था कि वे बीमार नहीं बल्कि स्वस्थ बच्चों की तरह हैं।
यह इवेंट स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. दीपक, डॉ. अमिता, बैंक के जोनल हेड अर्निबन चक्रवती और लसविंदर सहित कई लोग मौजूद रहे।