सामने आई रामपाल की किताब, बाबा रामदेव को बताया PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद रामपाल ने बिना मुद्रक और प्रकाशक वाली 34 पेज की एक किताब में पुलिस प्रशासन पर तो हमला बोला ही है, साथ में योग गुरु बाबा रामदेव को भी लपेटा है। रामपाल ने पुराने अंदाज में न्याय पालिका पर भी सवाल उठाए हैं। अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के बारे में पूरा स्पष्टीकरण भी दिया है।
किताब बरवाला की घटना की सच्चाई शीर्षक से प्रकाशित की गई है। पहले पेज पर जहां बल और पद का दुरुपयोग न करने की बात को न कहते हुए जैन धर्म की एक सत्य कथा प्रकाशित की गई है, वहीं सबसे अंतिम पेज पर गुलामी की यादें ताजा करते हुए गांधीवाधी सुब्बाराव के कुछ सवालों का जिक्र किया गया है।
बाबा रामदेव को बताया पीटीआई
रामपाल समर्थकों की ओर से बांटी गई किताब में पेज 20 पर बाबा राम देव को एक पीटीआई बताया गया है। बाबा रामदेव का भारत की जनता पर उपकार शीर्षक से कहा गया है कि किसान और मजदूरों को योग करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बाबा रामदेव एक मेडिसन मर्चेंट है।
किताब में कहा गया कि हम यह नहीं कहना चाहते थे, बाबा राम देव घृणित व्यक्ति हैं, बल्कि कहना चाहते हैं कि जितना उनको मीडिया ने उठा रखा है, वास्तव में उतना योग्य नहीं है। रामदेव पर योग के लिए ली जाने वाली फीस पर भी उपहास किया गया है। तीन पेजों पर बाबा रामदेव पर कई तरह के तंज कसे गए हैं।
पांच सदस्यीय टीम ले गई माल लूटकर
किताब में पेज नंबर 18 पर बरवाला आश्रम की घटना का जिक्र करते हुए बताया गया है कि हिसार के एक पुलिस अधिकारी ने प्रतिशोध लिया है। क्योंकि रामपाल ने इन पर कोर्ट की अवमानना का केस दायर किया था। सतलोक आश्रम प्रकरण की जांच के लिए जो पांच अधिकारियों की टीम बनाई गई थी, उन्होंने भक्तों को लूटा, पीटा और झूठे मुकदमे बनाए।
यह है रामपाल की पुस्तक की विषय सूची
पुस्तक की विषय सूची पर गौर करें तो इसमें आरंभ में छह पेजों में भूमिका दी गई है, जिसमें बल तथा पद के दुरुपयोग पर लिखा गया है। पेज एक पर देशद्रोही कौन?
पेज दो पर ईसा मसीह के साथ घटना, तीन पर गुरु अर्जुन देव के साथ घटना, चार पर गुरु तेग बहादुर पर घटना, गुरु गोविंद जी का बलिदान, पेज पांच पर ज्ञानेश्वर जी का संघर्षमय जीवन, पेज छह पर निकोलस कॉपर के साथ घटित घटना, पेज छह से 11 तक 18 नवंबर 2014 को बरवाला आश्रम की घटना का जिक्र किया गया है।
पेज 12 से 19 तक रामपाल पर देशद्रोह के मुकदमे पर लिखा गया है। 20 नंबर पेज पर बाबा रामदेव का भारत की जनता पर उपकार, पेज 23 पर जब न्यायाधीश ही अन्यायी बन जाएं।
पेज नंबर 25 पर यह हो रहा है हमारे साथ अन्याय, पेज 26 पर वर्तमान के बिगड़े हालात कैसे सुधरेंगे। पेज 27 पर सूक्ष्म वेद क्या है, 29 पर राजनेताओं की कार्यशैली और लक्ष्य, 30 पर भ्रष्टाचार और पेज 31 पर कैसे हो भ्रष्टाचार समाप्त पर छापा गया है।