{"_id":"34d91120804ce79ab7b10b14d1124342","slug":"sant-paramjit-singh-as-nirmal-baba-dera-hansali-new-chief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, निर्मल बाबा डेरा हंसाली के नए प्रमुख से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, निर्मल बाबा डेरा हंसाली के नए प्रमुख से
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sun, 11 Jan 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा हंसाली के मुख्य सेवादार संत परमजीत सिंह को पूरे आदर और श्रद्धा भाव से डेरा हंसाली का प्रमुख बना दिया गया। शनिवार को एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने संत परमजीत सिंह को दस्तार बांधने की रस्म भी अदा की।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री बादल ने शनिवार को कहा कि संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले का जीवन मानवता को समर्पित था। बाबा जी ने सिखी के प्रचार के साथ-साथ चर्च और मस्जिद का निर्माण करवा धर्म निरपेक्षता का सबूत दिया। खेल, शिक्षा और सेहत संस्थाओं का निर्माण करवाकर समाज सेवा के क्षेत्र में विलक्षण योगदान दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री संत बाबा के भोग के बाद अंतिम अरदास के मौके पर पहुंचे थे। इस मौके पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं सहित धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने दीवान टोडर मल हाल में उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर, पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरनजीत सिंह अटवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, संत लखबीर सिंह रतवाड़ा साहब वाले, संत बलजिन्दर सिंह राड़ा साहब वाले, संत हरी सिंह रंधावा वाले, श्री अकाल तख्त साहब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी पूरन सिंह, जसबीर सिंह, पीयू के उप कुलपति डॉ. जसपाल सिंह, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भी मौजूद थे।
एक ही मंच पर बैठे कांग्रेसी-अकाली
संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समागम पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के दीवान टोडरमल हाल में भोग डाले गए और रागी भाई सुरिंदर सिंह जोधपुरी ने कीर्तन किया।
इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व अकाली लीडरशिप सहित कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, परनीत कौर ने एक मंच पर जगह ली।