फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sant dhadriyanwale, harnam singh dhumma, cm parkash singh badal, depty cm sukhbir singh badal

ढडरियांवाले के हमलावर से सुखबीर का कोई संबंध नहीं: बादल

Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, बेगोवाल (कपूरथला)
महेश कुमार/अमर उजाला, बेगोवाल (कपूरथला) Updated Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
sant dhadriyanwale, harnam singh dhumma, cm parkash singh badal, depty cm sukhbir singh badal
कपूरथला में सीएम प्रकाश सिंह बादल का प्रोग्राम, लोगों को संबोधित करते सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर हमले के कथित मास्टरमाइंड हरनाम सिंह धुम्मा से सुखबीर बादल के संबंध की बात को नकारा है। सीएम शुक्रवार को संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों की 66वें बरसी समारोह के अंतिम दिन शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान धुम्मा के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के करीबी होने के चलते पुलिस की ओर से बचाने के आरोप पर सीएम ने कहा कि अगर किसी के कहने पर ही कार्रवाई होगी तो पुलिस की क्या जरूरत है। जांच चल रही है।
विज्ञापन


जरूरत हुई तो सीबीआई के बारे में भी सोचेंगे। बादल ने कहा कि संत ढडरियांवाले पर हमले के बाद सूबे में कोई सिख वर्सेस सिख नहीं है। इस मामले को अभी सीबीआई जांच के दायरे में लाने की जरूरत नहीं है। बाद में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल भी कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेसी वोटरों को टारगेट करके वोटर लिस्ट से वोट काटने का मामला मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने उठाने के सवाल पर सीएम बोले कि नए वोट बनाने और पुराने काटने के लिए सुबूतों की जरूरत होती है। किसी के कहने से न तो वोट कटता है और न ही बनता है।
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। सरकारी भर्तियों में धांधली के आरोप लगाकर आठ जून को लंबी में धरना देने के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर सीएम ने कहा कि लगाने दो धरना। भर्तियों में कोई धांधली नहीं हुई है। उन्होंने खुद इसकी जांच की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर के बेटे दमनबीर सिंह की ओर से कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने के सवाल पर बादल ने कहा कि दोनों को पार्टी सिद्धांतों को अमल में लाना चाहिए और पार्टी अध्यक्ष के सामने मामला रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को नोटिस भेजने के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के संज्ञान में पूरा मामला है। पीटीयू कपूरथला का पैसा बठिंडा पीटीयू में ट्रांसफर करने के मामले में हाईकोर्ट की ओर से जवाब तलब करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि फिर क्या हुआ जो बठिंडा पीटीयू को दे दिया। पंजाब में दो पीटीयू तो हो गए। कैबिनेट में सहमति से ऐसा किया गया है। फिर भी वह एडवोकेट जनरल से कानूनी राय लेंगे।


फरीदकोट जेल में 251 कैदियों के एचआईवी पॉजीटिव होने पर हाईकोर्ट की ओर से नोटिस जारी करने पर सीएम ने कहा कि बीमारी तो किसी को भी लग सकती है। जेल में बंद कैदियों को एचआईवी कहीं ड्रग सप्लाई या एक सीरिंज से नशा लेने की वह जांच करवाएंगे। छह जून को अमृतसर में आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर सरबत खालसा की रैली से पहले जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को गिरफ्तार किए जाने के मामले में सीएम ने कहा कि जो भी सूबे शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसे जेल में डालेंगे।

इस दौरान लगभग 574 करोड़ रुपये की अदायगी को लेकर ठेकेदारों की ओर से कोर्ट में 13 रिट पटीशन दायर करने को सूबे के वित्तीय संकट में होने का संकेत मानने पर सीएम ने कहा कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। वहीं एक हलके में दो-दो हलका इंचार्ज होने से अकाली दल को आगामी विस चुनाव में नुकसान नहीं होगा, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि अस्सी किसी नूं नहीं लाउंदे हलका इंचार्ज। पंजाब विच्च कोई हलका इंचार्ज नहीं है।


डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर पंजाब को वाकई समृद्ध व खुशहाल राज्य के तौर पर देखना चाहते हो तो 10-20 साल के लिए बादल साहब को पंजाब का सीएम बनाएं। उन्होंने संबोधन में केवल और केवल आप को निशाने पर रखा और अपनी उपलब्धियों का खूब बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed