फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sant Daduwal Resigned from HSGMC, Jagdish Jhinda Refused

संत दादूवाल का HSGMC से इस्तीफा

Sun, 31 Aug 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 31 Aug 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
Sant Daduwal Resigned from HSGMC, Jagdish Jhinda Refused

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का गठन करवाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एचएसजीएमसी के नामजद सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफा देने की कहीं से भी पुष्टि नहीं हो रही है।

विज्ञापन


उनके ससुर बाबा गुरमीत सिंह बरीवाला ने भी इस खबर को अफवाह करार दिया है। उनके अनुसार यह राज्य सरकार व पंजाब पुलिस की साजिश का ही एक हिस्सा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा की नवगठित एचएसजीएमसी के सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल को पिछले सप्ताह फरीदकोट पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले के साथ-साथ पुलिस ने उनके खिलाफ लंबित कुछ आपराधिक मामलों की जांच भी दोबारा शुरू कर रखी है।
विज्ञापन

झींडा पर कांग्रेस की कठपुतली बनने का आरोप

Sant Daduwal Resigned from HSGMC, Jagdish Jhinda Refused

संत दादूवाल शनिवार को ही मानसा से दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद फरीदकोट जेल वापस लौटे थे। यहां पर देर शाम उनके तथाकथित हस्ताक्षर वाला एक पत्र मीडिया को मिला।

इस पत्र में संत दादूवाल की ओर से एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि झींडा ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा करके सिखों के भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से धर्म का प्रचार कर रहे हैं और उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

इस मामले में एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि उनके पास संत दादूवाल का कोई इस्तीफा नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed