फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay Tondon Complaints About Shivraj Patil to Home Minister

टंडन बोले, तानाशाही है शिवराज पाटिल का रवैया

Sun, 22 Jun 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Jun 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Tondon Complaints About Shivraj Patil to Home Minister

प्रशासक और अफसरों के गठजोड़ के आगे पिछले दस साल से शहर बेबस है। यह शिकायत भाजपा की चंडीगढ़ इकाई की ओर से कंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे गए पत्र में की गई है।

विज्ञापन


इस पत्र में प्रशासक शिवराज पाटिल के रवैये को तानाशाही वाला बताते हुए केन्द्रीय गृह सचिव को सरकारी तौर पर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजने को भी कहा। साथ ही प्रशासक की सलाहकार समिति को तत्काल भंग करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने राजनाथ को लिखे पत्र में वीरवार को सलाहकार समिति की बैठक में पाटिल और भाजपा नेताओं के बीच हुई बहस का ब्यौरा दिया है। पत्र में लिखा है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में पिछले दस साल में स्थानीय सांसद की बात को प्रशासक और अफसरों द्वारा अनसुना किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चंडीगढ़ का विकास प्रभावित हुआ है। प्रशासक की सलाहकार समिति में भी जनप्रतिनिधियों को महत्व नहीं दिया जाता। यहां तक कि समिति की बैठक का दिन तय करने में सांसद किरण खेर से पूछा तक नहीं गया।

इसलिए यह जरूरी है कि मौजूदा समिति को भंग कर नई समिति बनाई जाए, जिसमें जन प्रतिनिधियों को सदस्य मनोनीत किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed