{"_id":"605e53658ebc3e8d1853cf03","slug":"sanjay-tandon-called-a-special-session-on-the-poor-performance-of-the-team-chandigarh-news-pkl4084856170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के खराब प्रदर्शन पर संजय टंडन ने बुलाया विशेष सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम के खराब प्रदर्शन पर संजय टंडन ने बुलाया विशेष सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सीजन के समापन पर यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ की महिला टीम से सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को एक विशेष सत्र के दौरान मुलाकात की। इस मौके पर हाल ही में जयुपर में संपन्न हुई वुमन सीनियर टीम के सदस्य, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के साथ मैनेजर मंजीत सिंह भी मौजूद रहे। संजय टंडन ने महिला टीम को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए।
टंडन के अनुसार इस सत्र को आयोजित करने का उद्देश्य घरेलू सीजन खेल चुके खिलाड़ियों के अनुभवों को सांझा करने के साथ उनके द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाना था, जिससे टीम अगले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करे। जयपुर में खेले गए सीनियर वुमन टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। इस वजह से महिला टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
इस मौके पर टीम की कप्तान अमनजोत कौर और अन्य खिलाड़ियों ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें ऑफ सीजन कैंप के साथ बेहतरीन उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। टूर्नामेंट से पहले टीम के आपसी मैच भी कराए जाएं, जिससे टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। सुझाव के बाद संजय टंडन ने कहा कि ऑफ सीजन में टूर्नामेंट कराने के लिए बीसीसीआई से मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं यूटीसीए खिलाड़ियों के लिए मोटिवेशनल और योग सत्र भी आयोजित करेगा, जिससे खिलाड़ियों को तनावमुक्त होने में आसानी होगी।