फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay Tandon becomes UTCA President for the second time

संजय टंडन दोबारा बने UTCA अध्यक्ष: सलाना बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया, अपना विजन भी साझा किया

Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

अध्यक्ष बनते ही टंडन ने क्रिकेट प्रमोशन की दिशा में नया विजन साझा किया। पत्रकार वार्ता में टंडन ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में लीज पर बड़े क्रिकेट ऑफिस का प्रस्ताव है, इसके लिए प्रशासन से बातचीत जारी है।

विज्ञापन
Sanjay Tandon becomes UTCA President for the second time
संजय टंडन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय टंडन एक बार फिर से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष बनने में सफल रहे। सोमवार को हुई यूटीसीए की सालाना बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह दूसरा मौका है जब सजय टंडन ने यूटीसीए की बागडोर संभाली है। इसी माह 25 अगस्त को यूटीसीए चुनाव के लिए टंडन ने अध्यक्ष पद सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का नामांकन भरा था लेकिन किसी अन्य का नामांकन सामने नहीं आया। कार्यक्रम के दौरान यूटीसीए की सालाना बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने संघ के खर्चों का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। 

विज्ञापन


कार्यकारिणी में यह चुने गए सदस्य 
बैठक में प्रधान पद के लिए संजय टंडन सहित अन्य पांच कार्यकारिणी सदस्यों के नामों पर मोहर लगाई गई। पिछले कार्यकाल में संयुक्त सचिव रह चुके युवराज महाजन को उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष रह चुके देविंदर शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम में नए चेहरों में रविंदर सिंह नए संयुक्त सचिव होंगे। आलोक कृष्ण कोषाध्यक्ष और डेनियल बैनर्जी यूटीसीए के एपेक्स कौंसिल के सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन


टंडन ने साझा किया नया विजन बोले- क्रिकेट स्टेडियम-16 में लीज पर बड़े क्रिकेट ऑफिस का प्रस्ताव 
अध्यक्ष बनते ही टंडन ने क्रिकेट प्रमोशन की दिशा में नया विजन साझा किया। पत्रकार वार्ता में टंडन ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में लीज पर बड़े क्रिकेट ऑफिस का प्रस्ताव है, इसके लिए प्रशासन से बातचीत जारी है। उन्हें उम्मीद है कि इसके लिए पत्र पर जल्द ही हस्ताक्षर हो जाएंगे। वहीं बीसीसीआई से भी उनकी बातचीत हुई हैं ताकि इसके लिए विशेष फंड जारी किया जा सके। क्रिकेट ऑफिस में हर तरह की सुविधा होगी, क्रिकेट स्टेडियम के एक फ्लोर पर यह स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोर प्रैक्टिस की सुविधा का प्रस्ताव 
संजय टंडन ने बताया कि उन्होंने बीसीसीआई को मेल भेजकर चंडीगढ़ में मौसम संबंधी आ रही दिक्क्तों के बारे में बताया है। एक दिन मुकाबला होता है तो अगले तीन दिन बारिश की वजह से ग्राउंड गिला रहता है। ऐसे में धर्मशाला की इंडोर सुविधा की तर्ज पर यहां पर ऐसी सुविधाएं स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है ताकि खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होने से बचा जा सके। 


टंडन ने माना, पिछला सीजन बेहतर नहीं रहा
संजय टंडन ने माना कि यूटीसीए का पिछला सीजन खिलाड़ियों के लिए बेहतर नहीं रहा। उम्मीद के मुताबिक खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए बदलाव किए हैं। यूटीसीए के स्पोर्ट्स स्टॉफ में नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के पिछले सीजन की बकाया राशि की अदायगी कर दी गई है। इसमें लगभग आठ करोड़ यूटीसीए के विभिन्न फॉरमेंट में खेल रहे खिलाड़ियों के बीच बांटी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed