फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sanjay singh talks on navjot singh sidhu new front

नवजोत सिद्धू के फ्रंट को लेकर देखिए ये क्या कह गए संजय सिंह?

Fri, 09 Sep 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sanjay singh talks on navjot singh sidhu new front
Sanjay singh on sidhu - फोटो : अमर उजाला
फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्धू के फ्रंट के बारे में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने एक बार फिर जहर उगला। उन्होंने कहा कि सिद्धू के नेतृत्व में बन रहा चौथा मोर्चा सीधे बादलों को फायदा पहुंचाएगा। वे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिद्धू दंपत्ति ने हमेशा ही बादलों के भ्रष्टाचार और माफिया राज का विरोध किया है। ऐसे में उनको चाहिए कि वे किसी भी तरह से बादलों को फायदा न पहुंचाएं। 
विज्ञापन

'सिद्धू के फ्रंट से बादलों को होगा फायदा'

Sanjay singh talks on navjot singh sidhu new front
संजय सिंह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
छोटेपुर के बदलते रुख पर संजय ने कहा कि छोटेपुर आज भी पार्टी के सदस्य हैं। उन पर लगे आरोपों के खिलाफ दो सदस्यीय जांच टीम पड़ताल कर रही है। जांच में जो सामने आएगा, उसके बाद फैसला किया जाएगा। आम आदमी पार्टी पर बाहरी होने के लग रहे आरोपों पर संजय ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से हैं, पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी हिमाचल प्रदेश से हैं, हरीश कुमार राजस्थान से हैं, प्रशांत किशोर बिहार से आकर पंजाब को चला सकते हैं तो ऐसे में आप बाहरी कैसे हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed