फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanitary pad found in bathroom teacher undressed girls clothes

पंजाबः बाथरूम में मिला सेनेटरी पैड, टीचर ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े

Sun, 04 Nov 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर Updated Sun, 04 Nov 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pad found in bathroom teacher undressed girls clothes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सरकारी मिडिल स्कूल गांव कुंडल के महिला शौचालय में सेनेटरी पैड मिलने से बौखलाई अध्यापिका ने सातवीं कक्षा की करीब 18 छात्राओं के कक्षा में आधे कपड़े उतरवा दिए। छात्राओं ने जब इस मामले की सूचना परिजनों को दी तो हंगामा मच गया। इसके बाद एसएमसी कमेटी और प्रशासन को सूचना दी गई।

विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम सहित सरकारी महिला चिकित्सक और डीईओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। एसडीएम पूनम सिंह ने मामले की निंदा करते हुए कमेटी को शीघ्र ही जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरोपी अध्यापिका घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव कुंडल के सरकारी मिडिल स्कूल के महिला शौचालय में इस्तेमाल किया गया सैनेटरी पैड मिला। इससे गुस्साई स्कूल अध्यापिका ने आठवीं कक्षा की छात्राओं को बुलाकर सातवीं की करीब 18 छात्राओं के कपड़े कक्षा में ही उतरवा दिए। लड़कियों ने घर जाकर परिजनों को बताया। वीरवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और मुख्य अध्यापिका कुलदीप कौर को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। इसके बाद अभिभावकों ने एसएमसी कमेटी और प्रशासन को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम पूनम सिंह, सदर थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह, सरकारी चिकित्सक डॉ. शैली अरोड़ा, सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी और एजुकेशन कमेटी सदस्य मोहन लाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त मनप्रीत सिंह को दी।


इसके बाद डीईओ कुलवंत सिंह, सरकारी कन्या स्कूल की प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा और सीडीपीओ गीता रानी पर आधारित एक कमेटी गठित की गई। उन्होंने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि दो दिन से उनकी लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं। आरोपी अध्यापिका भी घटना के बाद से फरार है। उससे संपर्क भी नहीं हो रहा है। 

अध्यापिका की हरकत बेहद शर्मनाक है। जांच में अगर अध्यापिका दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
- पूनम सिंह, एसडीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed