फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandeep won with maximum 16 votes

सीनटे चुनाव : संदीप सबसे अधिक 16 मत लेकर जीते

Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Sandeep won with maximum 16 votes
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल कांस्टीट्यूएंसी के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए। इस कैटेगरी में कुल 51 मत थे, जिसमें दो डाले ही नहीं गए। वहीं एक वोट चुनाव से एक दिन पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के दखल पर जोड़ी गई थी। इसे बंद लिफाफे में मतदान के बाद हाईकोर्ट में सौंपा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोर्ट ने कहा कि हम अन्य परिणाम देखकर तय करेंगे कि इस वोट को खोलने की जरूरत है या नहीं। कुल 48 वोट में से सबसे अधिक 16 मत पंजाब के कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप कटारिया को मिले। इस पर बाद में हाईकोर्ट ने इस वोट को खोलकर ही नहीं देखा।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए शनिवार के सीनेट चुनाव परिणाम में सबसे अधिक मत पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से प्रिंसिपल संदीप कटारिया को 16, लुधियाना से प्रिंसिपल नीतू ओहरी को 13 वोट से सीनेट चुनाव जीते। वहीं पंजाब के कॉलेजों से अन्य उम्मीदवार सरबजीत कौर को 10 वोट और मुक्तसर साहिब से तरलोक बंधू को 5 वोट मिले है। चुनाव तीन अगस्त को करवाए गए थे। इसमें टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के स्टाफ कैटेगरी के चुनाव का नतीजा 5 अगस्त को ही घोषित कर दिया गया था, जबकि प्रिंसिपल कैटेगरी के नतीजे घोषित करने से पहले परिणाम को शुक्रवार को हाईकोर्ट में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को ही कोर्ट ने इसकी घोषणा करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को जानकारी दे दी गई कि परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन बाद में तय किया गया कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए परिणाम को फिलहाल रोक दिया जाए। यदि कोई भी उम्मीदवार बैलेट पेपर देखना चाहता है तो उसे अनुमति होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने बताया कि पीयू ने सभी को बैलेट पेपर दिखाया है। सभी उम्मीदवारों के नतीजों से संतुष्ट होने के बाद ही परिणाम की घोषणा की गई।
चंडीगढ़ से सविता कांसल ने निर्विरोध जीता चुनाव
चंडीगढ़ के योग कॉलेज-19 की प्रिंसिपल सविता कांसल शहर से इकलौती उम्मीदवार होने की वजह से पहले ही जीत चुकी थी, लेकिन हाईकोर्ट में मामला होने के कारण पंजाब विश्वविद्यालय ने पहले इसकी घोषणा नहीं की। इसकी घोषणा पंजाब क्षेत्र के नतीजों के साथ शनिवार को ही की गई।

पंजाब के कॉलेजों में शोध को बढ़ाने पर करेंगे काम : प्रिंसिपल कटारिया
प्रिंसिपल संदीप कटारिया ने बताया कि पंजाब के कॉलेज में गुणवत्ता शिक्षा की कमी है। हमारा लक्ष्य रहेगा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ गांव से जुड़े कॉलेजों में शोध को बढ़ावा दिया जाए। विद्यार्थियों में ग्रामीण क्षेत्रों पर शोध को बढ़ावा देने पर हम काम करेंगे, जिससे विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को भी इसका फायदा हो। इसके साथ ग्रामीण कॉलेजों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी और गणित कमजोर होता है। इसके लिए शिक्षकों का भी प्रशिक्षण करवाया जाएगा। अबोहर, मुक्तसर और मलोट इत्यादि के कॉलेजों में शिक्षकों की समस्याओं को भी सरकार और पीयू के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed