फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samsung Galaxy S5 Launched in Chandigarh

दिल की धड़कन का हिसाब रखेगा ये नया स्मार्टफोन

Sat, 12 Apr 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S5 Launched in Chandigarh
अब आपके दिल की धड़कन देखने के लिए आपको कोई इंस्ट्रूमेंट रखने की आवश्यकता नहीं। आपका मोबाइल ही दिल की धड़कन को कैलकुलेट कर लेगा।
विज्ञापन


यह मोबाइल है सैमसंग का गैलेक्सी एस-5। जिसे एंड्रायड 4.4.2 किटकैट प्रोसेसर के संग लांच किया गया है। इसमें न तो धूल का असर होगा न ही पानी का। चंडीगढ़ में इस मोबाइल की लांचिंग एलांते स्टोर के सैमसंग स्टोर में की गई।

इस मोबाइल को चंडीगढ़ में कंपनी के जोनल मैनेजर निपुण शर्मा और एरिया सेल्स मैनेजर पुनीत महाजन ने लांच किया। चंडीगढ़ में इस मोबाइल की कीमत 54300 रुपये होगी।
विज्ञापन


इस मोबाइल में एस हेल्थ एक खास फीचर है जिससे कि आप अपने वर्कआउट को देख सकेंगे और हार्ट रेट को भी मानीटर कर सकेंगे। इसमें फिंगर प्रिंट स्कैनर की सुविधा है जिससे कि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजोल्यूशन 1920 गुणा 1080 है। इसमें सुपर एमोलेड स्क्रीन का प्रयोग किया गया है। जो कि 5.1 इंच है। इस मोबाइल का कैमरा 16 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा दो मेगापिक्सल का है। अल्ट्रा पावर सेविंग मोड यूनीक फीचर है जिसमें बैटरी के दस फीसदी रहने पर वह 24 घंटे तक चलेगा।


पहले दिन ही बिक गए दस मोबाइल
चंडीगढ़ में इस मोबाइल की लांच के संग ही दस मोबाइल की सेल हो गई। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार किटकैट प्रोसेसर इसको हैंग नहीं होने देता है और इसकी 16 जीबी की मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed