{"_id":"5b6576144f1c1bf6548b6a8e","slug":"samjhauta-express-blast-case-hearing-in-judge-jagdeep-singh-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज की कोर्ट में समझौता ब्लास्ट केस, नहीं आए पाकिस्तानी गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज की कोर्ट में समझौता ब्लास्ट केस, नहीं आए पाकिस्तानी गवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Swami Aseemanand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौता ब्लास्ट मामले में अदालत में शुक्रवार को एनआईएस कोर्ट में सुनवाई हुई।, लेकिन पाकिस्तानी गवाहों के न पहुंचने पर मामले की अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर की गई है। अब केस की सुनवाई नवनियुक्त एनआईए जज जगदीप सिंह करेंगे। जज जगदीप सिंह वही हैं, जिन्होंने साध्वी यौनशोषण मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को और रोहतक के अपना घर मामले में जसवंती देवी एवं अन्य को सजा सुनाई थी।
सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी असीमानंद सहित सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। समझौता ब्लास्ट मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से न तो जवाब आया और न ही गवाह। 17-18 अगस्त को अगली सुनवाई पर मामले के जांच अधिकारी की गवाही होगी।
बता दें कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के बाद मामले की जांच के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा पाकिस्तान के रहने वाले 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। इनमें राणा शौकत अली, उनकी पत्नी रुकसाना खातुन, नद्दीम, शकील, अब्दुल जावेद, मोहम्मद उस्मान, इमरान खान, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल कयुम, कमरुद्दीन, अशोक कुमार स्यालकोट और रमेश स्यालकोट शामिल थे। इसके बाद केस एनआइए को ट्रांसफर हो गया था। एनआइए कोर्ट की ओर से तीन बार 13 पाकिस्तानी गवाहों को मामले में गवाही देने के लिए समन किए जा चुके हैं, लेकिन पाक सरकार से सहयोग नहीं मिलने के कारण अभी कोई गवाह नहीं आया है।