फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samjhauta Express Blast: Asimanand written statement about bhagwat

आरएसएस प्रमुख पर ये है असीमानंद का लिखित बयान

Sat, 08 Feb 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Samjhauta Express Blast: Asimanand written statement about bhagwat

समझौता ब्लास्ट के आरोपी स्वामी असीमानंद ने जेल अधीक्षक को दिए लिखित बयान में कहा है कि उन्होंने कभी भी संघ प्रमुख का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन


एक पत्रिका के दावे के बाद जेल महानिदेशक ने रिपोर्ट अंबाला सेंट्रल जेल प्रशासन से तलब की है। इसके बाद बीते दिन जेल प्रशासन ने असीमानंद से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इसी मामले में स्वामी असीमानंद ने अपना एक लिखित बयान (बतौर सफाई) जेल अधीक्षक को दे दिया है। सूत्रों के अनुसार बयान में स्वामी असीमानंद ने बताया है कि जेल में उनसे मिलने कई वकील आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने पूछताछ के दौरान समझौता कांड में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम नहीं जोड़ा है। उन्होंने इस बात को पूरी तरह निराधार बताया है।

उन्होंने मिलने आने वाले वकीलों से केवल अपने केस संबंधी ही बातचीत ही की है। उधर एक सहायक वकील ने असीमानंद से मुलाकात की है।

वकील बनकर दो बार असीमानंद से मिली एक महिला
सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने इस मामले में उन तमाम मुलाकातियों की लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है। इस वर्ष 9 और 17 जनवरी को वकील बनकर दिल्ली से मिलने आई एक महिला दो बार असीमानंद से मिली थी।


इस महिला ने बैरक में ही एक जेल अफसर की निगरानी में स्वामी असीमानंद से बातचीत की।  महिला वकील ने असीमानंद को बताया कि अब वह भी उनका केस लड़ेगी और इसी सिलसिले में वह उनसे कुछ जानकारियां चाहती है।

उधर, अपने बयानों में असीमानंद का दावा है कि महिला से बातचीत में भी उन्होंने आरएसएस प्रमुख का कभी नाम नहीं लिया।

उधर, अंबाला जेल अथारिटी के अफसरों में इस प्रकरण को लेकर हड़कंप है। अब मुलाकातियों में जो वकील शामिल है, उनमें अधिकतर के नाम तो हैं, मगर पते नहीं।

सूत्र बताते हैं कि जेल में वकीलों के आई कार्ड तो चेक होते हैं लेकिन उनके पते कहीं बार नोट नहीं किए जाते। इसलिए जेल अथारिटी भी अब दिल्ली से वकील बनकर आई उसी महिला के पूरे पते की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed