फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salute to 58 years old arvind malik, who donated body organs and give new life to four people

बेमिसालः बेटे ने कराए पिता के अंगदान, 2 को नई रोशनी, 2 को मिली नई जिंदगी

Mon, 06 Mar 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
salute to 58 years old arvind malik, who donated body organs and give new life to four people
विश्व अंगदान दिवस - फोटो : फाइल फोटो
हेड इंजरी के चलते मौत से हार चुके पिता के अंगदान कराकर बेटे ने मिसाल पेश की। इससे दो लोगों को नई रोशनी मिली और दो को नई जिंदगी। सेक्टर-38 में रहने वाले 58 वर्षीय अरविंद को हेड इंजरी के बाद पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और बाद में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जब पीजीआई के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटरों ने परिवार वालों से अंगदान के  लिए बात की। बात करने पर परिजन ऑर्गन डोनेशन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने किडनी और कॉर्निया को सफलता पूर्वक निकाल लिया। किडनी दो अलग-अलग मरीजों को ट्रांसप्लांट कर दी गई है, जबकि कॉर्निया को अभी संभाल कर रख दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद मलिक के बेटे और मर्चेंट नेवी में इंजीनियर जतिन मलिक ने बताया कि उनके पिता दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते थे। दूसरों की मदद कर उनके चेहरे पर खुशी आती थी। अपने पिता को बचाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका इस तरह से जल्दी जाना यकीन नहीं होता। मरकर भी वे जिंदा रहे, इसलिए ऑर्गन डोनेशन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed