फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sale Purchase Start of Gold Silver Coins on 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev ji

श्री गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित सोने-चांदी के सिक्के, खरीद सकते हैं यहां से

Wed, 09 Jan 2019 12:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sale Purchase Start of Gold Silver Coins on 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev ji
सोने-चांदी के सिक्के
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित सोने और चांदी के सिक्के बिकने शुरू हो गए हैं। इन्हें आप भी खरीद सकते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इनकी बिक्री कर रही है। एसजीपीसी की धरम प्रचार कमेटी ऑफिस में इन यादगारी सिक्कों को लेने के लिए संगत की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


इन सिक्कों को सोने और चांदी के बाजार भाव में बेचा जा रहा है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने बताया कि सिक्कों की बिक्री जल्दी ही दूसरे बड़े गुरुद्वारा साहिबान में भी शुरू कर दी जाएगी। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए कनाडा के सांसद सुख धालीवाल ने भी इन सिक्कों को खरीदा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सिक्के गुरुपर्व की एक यादगार निशानी है। इसको वह सदा अपने पास संभाल कर रखेंगे। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने सुख धालीवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल और सुरजीत सिंह भिट्टेवड भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed