फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary increase of contract teachers in chandigarh

सरकारी स्कूलों के कांट्रैक्ट शिक्षकों के लिए गुड न्यूज

Tue, 02 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
salary increase of contract teachers in chandigarh

शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में कांट्रैक्ट पर नियुक्त शिक्षकों का वेतन बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूटी प्रशासन ने कई वर्षों से कार्यरत करीब 200 कांट्रैक्ट जेबीटी, टीजीटी और लेक्चरर के वेतन में 2000 से 2400 रुपये प्रति महीने इजाफा किया है।

विज्ञापन


विभाग ने करीब एक साल से लंबित कांट्रैक्ट शिक्षकों का डीए जारी करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन जुलाई 2015 से मिलेगा। जनवरी के वेतन में पिछला एरियर भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांट्रैक्ट शिक्षकों का डीए 107 से बढ़ाकर 119 फीसदी कर दिया गया है। नए आदेशों के बाद जेबीटी का 33,700 से बढ़कर 35700 रुपये, टीजीटी का 38200 से 40400 और लेक्चरर का वेतन 42000 से बढ़कर 44400 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रमुख स्कूल में अस्थायी प्रिंसिपल
शहर के प्रमुख सरकारी स्कूलों में सेक्टर-35 गवर्नमेंट मॉडल शामिल है। लेकिन डेढ़ साल से यहां पर स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हुई है। डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल सुमन शर्मा को स्कूल प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। सोमवार को शहर के छह सरकारी स्कूलों में स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति के आदेश दिए गए, लेकिन 35 मॉडल में अभी स्थायी प्रिंसिपल को लेकर विभाग फैसला नहीं ले पाया है।


विरोध के बाद छह स्कूलों में प्रिंसिपल की हुई नियुक्ति

शहर के 14 सरकारी स्कूलों में कई महीनों से प्रिंसिपल और हेड के पद खाली हैं। सेक्टर-38 गवर्नमेंट स्कूल में अभिभावकों के कड़े विरोध के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली, लेकिन अब भी कई स्कूलों में हेड की नियुक्ति नहीं की गई है।  सोमवार को रजिस्ट्रार एजुकेशन (स्कूल) ने छह सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को जारी कर दिए हैं।

इन स्कूलों में प्रिंसिपल की नियुक्ति
1. जीएमएसएसएस मनीमाजरा (एमएचसी)-वीना कपूर
2.जीएमएसएसएस-15-दर्शना कुमारी
3. जीएमएसएसएस-19-नीना शर्मा
4. जीएमएसएसएस-38(वेस्ट)-चितरंजन सिंह
5. जीएमएसएसएस-44-मीना
6.जीएमएसएसएस सांरगपुर- इंद्रमोहन कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed