फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary Increament News for SSA-RMSA Employees

एसएसए-रमसा मुलाजिम हैं तो ये खबर पढ़ें

Fri, 10 Jan 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 10 Jan 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
Salary Increament News for SSA-RMSA Employees
सर्व शिक्षा-रमसा दफ्तरी मुलाजिमों की लंबे समय से चली आ रही वेतन बढ़ोतरी की मांग शिक्षा विभाग ने मान ली है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में यूनियन की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मीटिंग हुई।
विज्ञापन


मीटिंग में मुख्यमंत्री ने मुलाजिमों की वेतन बढ़ोतरी की मांग को मान लिया। साथ ही आश्वासन दिया कि 31 जनवरी तक नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

इस बारे यूनियन के राज्य प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि मीटिंग में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका, डीजीएसई कुमार राहुल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके संधू व केजीएस चीमा के अलावा वित्त विभाग के अधिकारी जसपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान यूनियन ने मुख्यमंत्री के समक्ष एसएसए-रमसा मुलाजिमों की तरफ वेतन बढ़ोतरी की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी मंजूरी दे दी। साथ ही इस संबंध में विभाग को नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूनियन के नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान का सालाना बजट इस महीने केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जनवरी तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्लान में नोटिफिकेशन की कॉपी साथ भेजी जाएगी।


वहीं, यूनियन के नेताओं ने साफ किया कि यदि नोटिफिकेशन जारी करने में देरी हुई तो मुलाजिम फिर से संघर्ष करेंगे। संघर्ष की पूरी जिम्मेदारी सरकार व शिक्षा विभाग पर रहेगी। मीटिंग में अशीष कुमार, गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, दलजिंदर सिंह, राजिंद सिंह और जनक राय हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed