{"_id":"5a2941344f1c1b9e678c027c","slug":"sakshi-maharaj-on-rahul-hgandhi-and-kapil-sibbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है कांग्रेस, सिब्बल वक्फ बोर्ड के वकील: साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है कांग्रेस, सिब्बल वक्फ बोर्ड के वकील: साक्षी महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कार्यक्रम में रेवाड़ी पहुंचें उत्तरप्रदेश के उन्नाव से सांसद एवं हिंदू फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कपिल सिब्बल की दलील पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील कपिल सिब्बल की दलील से ऐसा लगता है कि सिब्बल सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील न होकर कांग्रेस वक्फ बोर्ड के वकील हों। सिब्बल की इस दलील से सभी ने किनारा कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक टाली जाए। इसका असर कोर्ट से बाहर भी पड़ेगा और 2019 के आमचुनाव पर भी। क्योंकि मंदिर का मुद्दा भाजपा के घोषणापत्र में शामिल रहा है।
वीरवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान यहां रेवाड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस से बड़ी सांप्रदायिक पार्टी कोई नहीं हो सकती। राहुल गांधी जब जम्मू में चुनाव प्रचार में जाते हैं तो वह तुर्की टोपी और यूपी चुनाव में जाते हैं तो मौलाना टोपी लगा लेते हैं। अब गुजरात चुनाव हैं तो जनेऊ पहन रहे हैं। इससे पहले तो इन्होंने कभी जनेऊ नहीं दिखाया। अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में निकाय चुनाव में मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पार्टी नेतृत्व की टिकट वितरण में कुछ खामियां रही हैं। फिर भी पार्टी वहां छह सीटें जीतीं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज, दीपा भारद्वाज, हनुमान अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, अमित यादव, जिला सचिव भूपेंद्र गुप्ता, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष चांदनी चांदना, अजय काटीवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सैनी, सुरेश हालूहेड़ा आदि मौजूद थे।