फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sailja indicates a change in Congress

सैलजा ने कांग्रेस में दिए बदलाव के संकेत

Sun, 16 Feb 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sun, 16 Feb 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
sailja indicates a change in Congress
राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद कुमारी सैलजा पहली बार शनिवार को पंचकूला पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने सेक्टर-12 स्थित एक स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की और लोकसभा चुनाव के अलावा पार्टी की गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में नेतृत्व के बदलाव के भी संकेत दिए।

सैलजा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी की पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। उन्हें ऐसे संकेत मिले हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को लीड करेंगे और आने वाले दिनों में ये बदलाव भी दिखेंगे।
विज्ञापन


पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को नेतृत्व का मौका दिया जाएगा, ताकि देश को नई गति मिल सके।

उन्होंने कहा कि वह बेशक राज्यसभा पहुंच गई हैं, लेकिन अंबाला संसदीय सीट से कांग्रेस को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। साथ ही पंचकूला के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में अशोक तंवर को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है और उन्होंने सोच-समझकर ही यह फैसला लिया है।

इस मौके पर एआईसीसी प्रताप चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी मुकेश मल्होत्रा, उप-प्रधान तरसेम गर्ग, कुलदीप चित्कारा-व्यापार मंडल के प्रधान, पूर्व विधायक सतिन्द्र राणा, पार्षद भावना गुप्ता, लिली बावा, शमशेर सिंह, पूर्व पार्षद पवन मित्तल, ब्लॉक प्रधान आरसी गुप्ता, कांग्रेसी नेता राजबीर चौधरी, बलजीत चौधरी, पवन बिट्टू, सोमनाथ सहित करीब चार सौ लोग मौजूद रहे।

पंचकूलावासियों का धन्यवाद
पंचकूलावासियों के समर्थन के लिए धन्यवाद करते हुए सैलजा ने कहा कि पहले लोगों के साथ राजनीतिक रिश्ता समझा जाता था, लेकिन राज्यसभा में पहुंचने के बाद यह साफ हो गया कि वह केवल राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि इस शहर के लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता बन चुका है।

उन्होंने सेक्टर-दो स्थित अग्रवाल समाज के स्तंभ कहे जाने वाले खेतपाल गुप्ता के निधन पर उनके परिवार को भी सांत्वना दी।

‘केजरीवाल पर उठ रहीं अंगुलियां’
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा पर सैलजा ने कहा कि इस मसले के बाद हर पार्टी जनता के सामने सफाई दे रही है। केजरीवाल पर भी अंगुलियां उठाई जा रही हैं।

जन लोकपाल के मसले पर अपनी ही पार्टी की बलि चढ़ाने वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो कुछ भी किया, वह महज एक हरकत से ज्यादा कुछ नहीं।

मोबाइल की लाइट में सुनीं फरियाद
कुमारी सैलजा के संबोधन के दौरान ही बिजली गुल हो गई। स्कूल की बेसमेंट में बिजली गुल होने के बाद सैलजा ने अपने संबोधन को चंद शब्दों में समाप्त किया और लोगों की फरियादें सुनने लगीं और अंधेरा होने के कारण वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल की लाइट ऑन कर दी और इसकी मदद से ही सैलजा ने उनकी बातें सुनीं।

समारोह में नहीं पहुंचे विधायक
स्वागत समारोह में स्थानीय विधायक डीके बंसल शामिल नहीं हुए। खास बात यह है कि विधायक डीके बंसल का निवास सेक्टर-12ए में है और आयोजन स्थल यहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।


कुछ दिनों पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा के भी पंचकूला, रायपुररानी यात्रा के दौरान विधायक शामिल नहीं हुए थे।

हालांकि, सैलजा के कार्यक्रम में नहीं शामिल होने पर विधायक डीके बंसल ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं ने किया इंतजार
सैलजा के स्वागत के लिए फूलों का गुलदस्ता और फूल मालाएं लेकर उनके समर्थकों ने करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।

उनके पहुंचते ही बारिश भी शुरू हो गई और बाद में ओले भी पड़े, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। कार्यक्रम करीब 6.15 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद ही कार्यकर्ता रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed