फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Safeda trees planted in Chandigarh now become threat to ground water

विश्व पृथ्वी दिवस विशेष: चंडीगढ़ में हरियाली के उद्देश्य से लगाए थे सफेदा के पेड़, अब भूजल के लिए बने खतरा

Fri, 22 Apr 2022 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 01:46 PM IST
सार

आज भी सबसे ज्यादा ग्रीन कवर एरिया चंडीगढ़ में हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में भूमिगत जल का दोहन तेजी से हुआ है। एक ओर जहां लोगों ने जरूरत के अनुसार ट्यूबवेल लगाए तो दूसरी ओर शहर में लगे सफेदा के पेड़ भी भूजल स्तर को तेजी से नीचे गिरा रहे हैं।

विज्ञापन
Safeda trees planted in Chandigarh now become threat to ground water
चंडीगढ़ में सफेदा के पेड़ों की संख्या 50 प्रतिशत है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्दी बढ़ने और हरियाली के उद्देश्य से लगभग 40 साल पहले चंडीगढ़ में लगाए गए सफेदा के पेड़ अब भूमिगत जल के लिए खतरा बन गए हैं। ये पेड़ पूरे शहर के पेड़ों का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा हैं लेकिन समस्या यह है कि ये काफी तेजी से भूमिगत जल को सोखते हैं, इससे शहर का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पृथ्वी दिवस पर शहरवासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि उन पेड़ों को अधिक से अधिक रोपें जो कम पानी सोखते हैं ताकि भूमिगत जल को बचाकर पृथ्वी की रक्षा की जा सके।  

विज्ञापन


समय के साथ शहर की जनसंख्या तेजी से बढ़ी और भवनों का निर्माण हुआ। आवागमन के लिए वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ी, लेकिन सिटी ब्यूटीफुल की सुंदरता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज भी सबसे ज्यादा ग्रीन कवर एरिया चंडीगढ़ में हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में भूमिगत जल का दोहन तेजी से हुआ है। एक ओर जहां लोगों ने जरूरत के अनुसार ट्यूबवेल लगाए तो दूसरी ओर शहर में लगे सफेदा के पेड़ भी भूजल स्तर को तेजी से नीचे गिरा रहे हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में है सफेदा के पेड़ का व्यवसाय, यहां उद्देश्य दूसरा : दलाई

इस बार विश्व पृथ्वी दिवस का विषय इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट रखा गया है। शहर के मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई का कहना है कि सफेदा के पेड़ ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा लगाए जाते हैं क्योंकि वहां इनका बड़ा व्यवसाय है। इनसे कागज बनाने का काम बड़े स्तर पर होता है, लेकिन चंडीगढ़ में हरियाली के उद्देश्य से इन्हें लगाया गया था। यहां इन्हें व्यवसाय के लिए नहीं काटा जाता है। जब भूमिगत जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हुई तो सफेदा के पेड़ लगाने बंद कर दिए गए लेकिन जो पुराने पेड़ हैं, वह काफी संख्या में है। उन्हें काटा भी नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर उगेगी फल-सब्जी तो घटेगा कार्बन फुटप्रिंट 

देवेंद्र दलाई का कहना है कि चंडीगढ़ में काफी संख्या में फल व सब्जियां बाहर से मंगवाई जाती हैं। लोग शहतूत, जामुन, अमरूद, आम जैसे फलों के पड़े लगा सकते हैं। साथ ही जरूरत की सब्जियों को अपने स्तर पर किचन गार्डन में उगा सकते हैं। इससे ट्रांसपोटेशन में जो कार्बन फुटप्रिंट निकलता है, उसे कम किया जा सकता है और दूसरी ओर इन पेड़-पौधे के लगने से भूमिगत जल का स्तर भी बढ़ेगा। दलाई ने कहा कि जिस जगह जिस पेड़ का जंगल है, उसे कभी बदलें नहीं। एक बार पेड़ों की किस्म बदलने पर दूसरी प्रजाति ठीक से बढ़ती नहीं है और पहली प्रजाति फिर से अपनी गुणवत्ता के अनुसार फल नहीं दे पाती है।

वन क्षेत्र में कमी आई, शहरी क्षेत्र में बढ़ी हरियाली 

वर्ष 2017 में वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में वन क्षेत्र में 0.1 वर्ग किमी की कमी आई है, लेकिन शहर में हरित क्षेत्र बढ़ा है। विकास कार्यों और बढ़ती जनसंख्या के कारण यह संभव है लेकिन शहर में बढ़ती हरियाली पर भी रिपोर्ट में संतोष जताया गया है। 

चंडीगढ़ की हरियाली एक नजर में 

सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी- 2598.482 हेक्टेयर
लेक रिजर्व फॉरेस्ट- 153.93 हेक्टेयर
सुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट- 395.924 हेक्टेयर
पटियाला की राव फॉरेस्ट- 136.475 हेक्टेयर
मनीमाजरा फॉरेस्ट एरिया- 5.53 हेक्टेयर
कुल- 3290.3 हेक्टेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed