फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sadhvi Deva Thakur Statement Against Swami Agnivesh

साधु के भेष में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है स्वामी अग्निवेश: साध्वी देवा ठाकुर

Sat, 04 Aug 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार) Updated Sat, 04 Aug 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Deva Thakur Statement Against Swami Agnivesh
Swami agnivesh
स्वामी अग्निवेश के बारे में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की साध्वी देवा ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए और ऐसी बात कह दी कि सब चुप ही रह गए। साध्वी देवा ठाकुर  शुक्रवार को विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साधु के भेष में मुखौटा ओढ़ कर घूम रहा स्वामी अग्निवेश समाज को तोड़ने का कार्य कर रहा है। उसकी गतिविधियां हिंदू समाज के लिए ठीक नहीं हैं। वे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा कर्मचारी आयोग पर भी पलटवार करते हुए कहा कि चयन आयोग नौकरी के लिए लिखित परीक्षा के नाम पर महिलाओं को विधवा बनाना बंद करें। उन्होंने कहा कि जब महिला किसी भी नौकरी के लिए परीक्षा देने जाती हैं तो हिंदू महिलाओं के गहने तक उतरवा लिए जाते हैं, मगर मुस्लिम महिलाएं परीक्षा देने जाती है तो उनके बुर्के नहीं उतारे जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दू महासभा के लिए काम करेंगी

Sadhvi Deva Thakur Statement Against Swami Agnivesh
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने कहा कि अब वह हिंदू महासभा के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लावारिस पशुओं की भरमार है। इस समस्या के समाधान के लिए ज्यादातर सक्षम लोगों को अपने घरों में एक गाय अवश्य पालनी चाहिए।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू, हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, हिंदू महासभा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन अजय सैनी, युवा प्रधान विनोद शर्मा, हल्का प्रधान अनिल चावला, प्रदेश सचिव देवी राम कौशिक, प्रधान विक्की सिकंदर, हल्का उपप्रधान सन्नी इलावादी, जिला प्रधान विरेन्द्र कालीरावण, ग्रामीण प्रधान विकास खरड़िया, कुलदीप सहरावत, अजय कुमार, अशोक पानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed