{"_id":"6919f0a4f8a06341cf0c0134","slug":"sad-secretary-gursewak-singh-sheikh-arrested-chandigarh-news-c-75-1-trn1001-100708-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिअद के सचिव गुरसेवक सिंह शेख गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिअद के सचिव गुरसेवक सिंह शेख गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरसेवक सिंह शेख।
खडूर साहिब। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजों के बाद पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल से जुड़े विभिन्न नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस ने लगभग 60 अकालियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। रविवार को पार्टी के सचिव गुरसेवक सिंह शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक दिन पहले पार्टी के राज्य आईटी विंग के अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल को गिरफ्तार किया था। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, दामाद अमृतपाल सिंह बाठ और लगभग 60 अकालियों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने वाली सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है।
शिअद ने दी पुलिस को चेतावनी
पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि पुलिस अब तक करीब 25 अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सरकार के इशारे पर झूठे मामले दर्ज कर रही है, जो असहनीय हो गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे सरकार के इशारे पर अकालियों को बेवजह परेशान करना बंद करें। अन्यथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को अदालत में जवाब देना होगा। शिअद कार्यकर्ता सोमवार को धरना देने की भी तैयारी कर रहे हैं।