फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD President Sukhbir Badal reached in Ludhiana

एयरपोर्ट के नाम को लेकर सियासत गरमाई, अब सुखबीर बादल बोले- शहीद भगत सिंह के नाम पर हो

Tue, 24 Dec 2019 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
SAD President Sukhbir Badal reached in Ludhiana
लुधियाना पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम दिए जाने का अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने समर्थन किया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने एयरपोर्ट चंडीगढ़ के नाम पर ही रखने की वकालत करके मामले को गर्मा दिया है।

विज्ञापन


लुधियाना में अकाली दल के सीनियर नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल के घर पर धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सुखबीर ने कहा कि अकाली दल शुरू से ही एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की वकालत करता रहा है, जिस पर पंजाब और हरियाणा राज्य भी सहमति जता चुके हैं। 
विज्ञापन


मोगा में दिए जाने वाले धरने के बारे में सुखबीर ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन है। कांग्रेस के विधायक ही राज्य को लूटने में लगे हैं और मुख्यमंत्री का कुछ अता पता नहीं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि अकाली दल कानून में सभी धर्मों को शामिल किए जाने का समर्थन करता है। रणजीत सिंह ढढरियांवाला को ब्रिटेन में बैन किए जाने पर सुखबीर ने कहा कि इसका फैसला श्री अकाल तख्त साहिब करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट एचएस फूलका के बयान पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कोई भी सीनियर अकाली नेता पार्टी से नाराज नहीं है। सभी टकसाली अकाली दल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। अगर कोई नेता किसी अन्य पार्टी में जाना चाहता है तो यह उसकी अपनी मर्जी है। नागरिकता संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से अगर सभी धर्मों के लोगों को इस कानून में शामिल किया गया था तो फिर मुस्लिम समाज के लोगों को भी शामिल किया जा सकता था। 


दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनका भाजपा के साथ गठबंधन है और उसी के साथ वे चुनाव में हिस्सा लेंगे। मोदी की रैली पर मजीठिया ने कहा कि इस बात का फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगी कि अकाली दल उक्त रैली में भाग लेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed