फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD MP Harsimrat Kaur Badal reached Jalandhar today

Jalandhar News: जालंधर पहुंचीं सांसद हरसिमरत कौर बादल, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Fri, 03 Mar 2023 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 06:24 PM IST
सार

हरसिमरत कौर बादल लतीफपुरा के बेघर लोगों से भी मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के घर छीनने वाली सरकार है, इससे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि लोग घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
SAD MP Harsimrat Kaur Badal reached Jalandhar today
जालंधर पहुंचीं हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में अपना आधार खो रही शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने शुक्रवार को सांसद हरसिमरत कौर बादल जालंधर पहुंचीं। उन्होंने सेंट्रल हलके में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लगातार 10 साल तक सत्ता का सुख भोगने के बाद अब लगातार विधानसभा चुनाव में दूसरी बार हार का मुंह देखने वाला शिरोमणि अकाली दल बिखरने लगा है। पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े नेता धीरे-धीरे छिटकने लगे हैं। इसकी चिंता अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सताने लगी है। 

विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ उनकी पत्नी हरसिमरत कौर लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में हरसिमरत कौर बादल शहर के बशीरपुरा इलाके में सेंट्रल हलके के नेता चंदन ग्रेवाल के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। यही वजह है कि चुनाव से ठीक पहले हरसिमरत कौर बादल कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रही हैं।  
विज्ञापन


कुछ दिन पिछले ही पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने भी जालंधर का दौरा किया था लेकिन इस दौरे के बावजूद कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर आप पार्टी में चले गए। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल लतीफपुरा के बेघर लोगों से भी मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के घर छीनने वाली सरकार है, इससे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि लोग घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed