{"_id":"fdd67f49405e75d0447bb67aa28091cf","slug":"sad-menifesto-for-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रधान ने उठाए शिअद मेनिफेस्टो पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रधान ने उठाए शिअद मेनिफेस्टो पर सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने शिअद द्वारा जारी चुनाव मेनिफेस्टो को लोगों को धोखा देने की एक और कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले किए गए वादों पर कभी गंभीर नहीं रही।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि मुख्य एजेंडा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, जिन्होंने गुजरात दंगों की नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली। कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी और पीएम डॉ. मनमोहन सिंह सिख दंगों के लिए माफी मांग चुके हैं। लेकिन सीएम प्रकाश सिंह बादल जांच केलिए सुप्रीम कोर्ट केअधीन आयोग बनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
1997 चुनाव में भी उन्होंने यही वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही अपने हाथ कह कर पीछे खींच लिए कि इससे जख्म हरे होंगे।
चंडीगढ़, नदियों केपानी और फेडरल स्ट्रक्चर के मुद्दों पर बाजवा ने सवाल किया कि एनडीए सरकार का हिस्सा रहते हुए शिअद ने इन पर क्या किया। इंडस्ट्रियल पैकेज पर बाजवा ने कहा कि एनडीए के शासन पंजाब को कितनी रियायतें मिली थीं।
विज्ञापन
खेती के मुद्दे पर बाजवा ने सवाल उठाया कि 1998 में कैप्टन कंवलजीत ने खेती को प्रोत्साहित करने को सौ करोड़ का प्लान बनाया था, उसका क्या हुआ।
कैंसर मरीजों को सुविधाओं पर बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है, जो आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं। शिअद, पाक केमाध्यम से व्यापार बढ़ाने का वादा कर रही है, पर मोदी की पड़ोसियों के प्रति सोच अलग है।