फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD is real, says badal

शिरोमणि अकाली दल की असली अकाली दल : बादल

Mon, 24 Nov 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 24 Nov 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पिछले समय के दौरान कई अकाली दल राजनीति की मार्केट में आए हैं। लेकिन पंजाब के लोगों ने सिर्फ और सिर्फ शिरोमणि अकाली दल बादल को ही अपनी पार्टी के रूप में स्वीकार किया है। बादल सोमवार को अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कनवोकेशन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



हाल में ही नए बने अकाली दल यूनाइटिड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना राजनीतिक दल बनाने का अधिकार है। राजनीति में वही दल बना रह सकता है, जिसको पंजाब के लोगों का समर्थन हासिल हो। पंजाब में कई अकाली दल समय-समय पर बनते रहे है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल बादल को ही पंजाब के लोगों ने अपना समर्थन दिया है। जो नया अकाली दल बना है वह उन लोगों की ओर से बनाया गया है जिन को किसी भी तरह से पंजाब के लोगों के हितों के साथ लगाव नहीं है, और न ही इन लोगों की पंजाब व पंजाबियत के साथ कोई सांझ है। 
विज्ञापन



एक अन्य सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि पंजाब सरकार में हर फैसला अकाली-भाजपा मिलकर लेते हैं। कैबिनेट की बैठक में दोनाें पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। वहां कोई भी फैसला एकतरफा नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृतसर में भगतावाला स्थित कूड़े के डंप के संबंध में कोई सार्थक हल जल्दी ही निकाल लिया जाएगा इस के लिए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है।


कनवोकेशन के दौरान बादल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अमृतसर को डॉक्टरों की नर्सरी कहा जाता है। इस कॉलेज ने नामवार डॉक्टर देश और दुनिया को दिए हैं। देश में बड़े-बड़े अस्पतालों को चलाने में अमृतसर में से पढ़े डॉक्टरों का भारी योगदान है। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार सेहत संभाल के क्षेत्र में पंजाब को उच्च स्तर पर मॉडल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में कैंसर के इलाज और खोज के लिए बड़ा केंद्र निर्मित किया जा रहा है।



सरकार ने मेडिकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में कैंसर के इलाज की सुविधाएं दी गई है। जल्दी ही बठिंडा और संगरूर में भी यही सुविधाएं दी जाएगी। कैंसर रोगियों के लिए कैश लैस ट्रीटमेंट योजना शुरू की गई है। जिस पर सारा खर्च सरकार करती है। बादल ने कहा कि राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी को मुख्य रखते हुए स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू की जा रही है। इस के तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को शिक्षित किया जाएगा। पंजाब पहला राज्य है जिस ने नेशनल विकास काउंसिल के साथ इस क्षेत्र में समझौता किया है। इस अवसर पर मेडिकल शिक्षा मंत्री अनिल जोशी ने भी बादल के साथ मिल कर मेडिकल के क्षेत्र में बढ़िया स्थान हासिल करने वालों को मैडल, डिग्रियां और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला व राज्य प्रशासन के विभिन्न सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed