फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD demands CBI probe into alleged bus scam

कथित बस घोटाले का आरोप: शिअद ने CBI जांच की मांग की, वड़िंग बोले- जांच को तैयार, सारे आरोप बेबुनियाद

Fri, 24 Jun 2022 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jun 2022 10:25 PM IST
सार

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर बसों की बॉडी बनवाने को लेकर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को राजा वड़िंग ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
SAD demands CBI probe into alleged bus scam
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व परिवहन मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा 60 करोड़ रुपये के बस खरीद और बस बॉडी बिल्डिंग के कथित घोटाले की सीबीआई से जांच का आदेश देने की मांग की है। शुक्रवार को जारी एक बयान में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि राजा वड़िंग की भ्रष्ट गतिविधियों को एक आरटीआई के माध्यम से पर्दाफाश किया गया है। 

विज्ञापन


पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) को 840 बसों के बस बॉडी बिल्डिंग शुल्क पर 4 लाख रुपये का नुकसान होने दिया, इस तथ्य के बावजूद कि नई बसों के बेड़े को लागत मूल्य पर खरीदा गया था। कंपनियां सैकड़ों वाहनों के बड़े ऑर्डर पर प्रति बस 4 लाख रुपये तक की छूट देतीं हैं। राजा वड़िंग द्वारा बस बॉडी बिल्डिंग के साथ-साथ 840 बसों की खरीद पर लगभग 30 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस मामले की स्वंतत्र और निष्पक्ष जांच सीबीआई को सौंप देना चाहिए। 
विज्ञापन


मलूका ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के पक्षधर हैं और इस मामले में तत्काल कार्रवाई करेंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते तो भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डालने के उनके बयान को महज जुमलेबाजी के तौर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे आरोप बेबुनियाद, जांच को तैयार: राजा वड़िंग
पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर बसों की बॉडी बनवाने को लेकर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को राजा वड़िंग ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। 99 फीसदी काम अफसरों का होता है। आम आदमी पार्टी केवल बदलाखोरी की राजनीति कर रही है और कांग्रेस के मंत्रियों को जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed