फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD demands CBI and ED to probe AAP allegations

Punjab: शिअद की मांग- आप के आरोपों की CBI व ED से हो जांच, वड़िंग बोले- मान की गैरहाजिरी में कुछ तो पक रहा

Thu, 15 Sep 2022 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

मजीठिया ने आरोपों के पीछे आप विधायक शीतल अंगुराल की साख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने दावा किया कि अंगुराल पर हमला किया गया था लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अंगुराल को भाजपा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। 

विज्ञापन
SAD demands CBI and ED to probe AAP allegations
बिक्रम सिंह मजीठिया ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वित्तमंत्री हरपाल चीमा के उन आरोपों की सीबीआई-ईडी से जांच कराने की मांग की है जिनमें उन्होंने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को बुलाई प्रेस वार्ता में मजीठिया ने कहा कि यह इसीलिए भी जरूरी है, क्योंकि आप की सरकार ने 24 घंटे के बाद भी दर्ज एफआईआर को न तो सार्वजनिक किया और न ही किसी भाजपा के नेता या बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन


पंजाब में कभी इतने बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगा है और चूंकि पंजाब पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, इसीलिए मामले को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच भी कराई जा सकती है। मजीठिया ने गृहमंत्री अमित शाह से उन आरोपों की गहन जांच कराने की अपील की गई है जिसमें आप विधायकों को लुभाने की कोशिश के दौरान उनके नाम का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह किसी विशेष पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और इसकी नींव के लिए एक चुनौती है। अकाली दल अपनी ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा और राज्य के लोगों की भावनाओं और सच्चाई जानने के उनके अधिकार को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की संख्या के अलग-अलग आंकड़े
अकाली नेता ने कहा कि रिश्वत मामले में कई खुलासे हुए हैं। अलग-अलग नेता अलग-अलग आंकड़े दे रहे हैं। अगर चीमा कहते हैं कि 10 विधायकों से संपर्क किया गया था तो मुख्यमंत्री इस आंकड़े को छह या सात बता रहे हैं, जबकि अमन अरोड़ा ने आंकड़ा 35 बताया है। आप के नेतृत्व ने दावा किया है कि उसके पास इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं लेकिन उसे जनता के साथ साझा नहीं किया जा रहा है।

मजीठिया ने शीतल अंगुराल की साख पर उठाए सवाल
मजीठिया ने आरोपों के पीछे आप विधायक शीतल अंगुराल की साख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने दावा किया कि अंगुराल पर हमला किया गया था लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अंगुराल को भाजपा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। 

उन्होंने यह साबित करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अंगुराल की कई तस्वीरें दिखाईं ताकि यह साबित हो सके कि अंगुराल के भाजपा के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध थे। उन्होंने यह भी खुलासा कि अंगुराल की गवाही पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनके खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण, हत्या के प्रयास, जुआ और शराब की तस्करी सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मान की गैरहाजिरी में आप में कुछ तो पक रहा है: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के जर्मनी दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 18 सितंबर को पंजाब आप के सभी विधायकों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाए जाने और पंजाब में आप व राज्य सरकार में जारी घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए हैं।

गुरुवार को आप द्वारा अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त संबंधी लगाए आरोपों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री मान की अनुपस्थिति में कुछ गंभीर तो पक रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में आप द्वारा पंजाब में किया जा रहा बेतुका ड्रामा, क्या शासन है? इससे आप के दिल्ली और पंजाब में नेतृत्व के बीच भरोसे की कमी जाहिर होती है। वडिंग ने कहा कि बतौर मान के नेतृत्व में इस सरकार के छह महीने पूरे होने के मौके पर यह सब हो रहा है। अगर पार्टी छह महीने से कम समय में ही एकजुट रहने में सफल नहीं हो सकी है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे राज्य सरकार चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed