फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD Candidates in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा चुनाव में शिअद का HSGMC कार्ड

Sun, 12 Oct 2014 01:35 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Oct 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
SAD Candidates in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की सिख वोटरों पर खास नजर है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) का मुद्दा जोर-शोर से उछल रहा है। वहीं, सिख बाहुल्य हलकों पर राजनीतिक दल खास फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा, इनेलो-शिअद और कांग्रेस सहित अन्य दलों की ओर से सिख बाहुल्य हलकों में पार्टी के खास चेहरे व सिख नेताओं को उतार कर पंथक मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


शिअद की ओर से सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल, अध्यक्ष सुखबीर बादल, महासचिव बिक्रमजीत मजीठिया, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व डॉ. दलजीत सिंह चीमा, भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजिंदर कौर भट्ठल सरीखे बड़े नाम हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में प्रचार करके सिख वोटरों को अपने-अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद का प्रचार एचएसजीएमसी पर आधारित

SAD Candidates in Haryana Assembly Elections 2014

इस दौरान एचएसजीएमसी का मुद्दा गर्माया है। शिअद नेताओं का प्रचार मुख्य रूप से इसी मुद्दे पर आधारित है। वह अन्य मसलों को भी उठा रहे हैं, लेकिन एचएसजीएमसी एक ऐसा मामला है जो कि सिखों से सीधा जुड़ा है।

एचएसजीएमसी को लेकर कांग्रेस और शिअद के बीच सीधा टकराव है। प्रचार के दौरान दोनों के बीच इस मसले पर परस्पर विरोधी बयानबाजी जारी है।

शिअद नेता अलग शिरोमणि कमेटी के गठन पर सिख पंथ को बांटने की बात कहते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, तो कांग्रेस एचएसजीएमसी के जरिए सिखों को अधिकार देने का प्रचार करते हुए सिख वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के नवजोत सिद्धू अपने ही अंदाज में शिअद व कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं। कुल मिलाकर अन्य बिरादरियों सहित सिख मतदाताओं को सभी पार्टियां विशेष महत्व दे रही हैं।

यहां है सिखों का प्रभाव

SAD Candidates in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में सिख वोटरों का प्रभाव मुख्यत: अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, सिरसा के विधानसभा क्षेत्रों में अधिक माना जाता है। गुड़गांव और फरीदबाद क्षेत्रों में भी सिख आबादी की प्रभावशाली उपस्थिति है।

शिअद, कांग्रेस के विरोध में सहजधारी सिख पार्टी
सहजधारी सिख पार्टी ने हरियाणा चुनाव में शिअद और कांग्रेस दोनों के ही उम्मीदवारों के विरोध की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह राणू का कहना है कि एसजीपीसी में शिअद ने सहजधारियों का मताधिकार छीनने का हर संभव प्रयास किया तो हरियाणा में एचएसजीएमसी के गठन के वक्त कांग्रेस ने उन्हें यह अधिकार नहीं दिया। इसका खामियाजा दोनों ही पार्टियों को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed