फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD and BSP will fight together in Jalandhar Lok Sabha bypoll

Punjab: शिअद और बसपा मिलकर लड़ेंगे जालंधर लोकसभा उप चुनाव, तालमेल कमेटी की जल्द होगी मीटिंग

Sun, 02 Apr 2023 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 02:21 AM IST
सार

शिअद की कोर कमेटी की मीटिंग में अहम फैसला लिया गया है। चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए अधिकारी पार्टी प्रधान को दिए गए हैं। 

विज्ञापन
SAD and BSP will fight together in Jalandhar Lok Sabha bypoll
सुखबीर बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर लोकसभा हलके के उप चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कोर कमेटी की शनिवार को अहम मीटिंग हुई। मीटिंग पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानगी में हुई। इसमें तय हुआ कि बसपा और अकाली दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चुनाव को लेकर अकाली बसपा तालमेल कमेटी की जल्दी मीटिंग होगी, इसमें आगे रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को जालंधर चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार को चुनने का अधिकार दिया गया। वहीं पार्टी ने साफ किया है कि यह चुनाव शांति, सदभावना व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को हक दिलाने के नाम पर लड़ा जाएगा। साथ ही चुनाव के लिए पार्टी नेताओ व वर्करों की डयूटियां लगाई गई है।
विज्ञापन


पंजाब में चल रहे मौजूदा हालात के लिए गठित कमेटी ने सीधे राज्य के सीएम भगवंत मान को को जिम्मेदार ठहराया। कमेटी ने कहा अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सीएम ने अपमानित किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से उनका टविटर अकाउंट तक बैन करवा दिया गया। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मीडिया, बुद्धिजीवियों और कलाकारों की आवाज को दबाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सभी निर्दोष सिख युवाओं के लिए न्याय मांगती रहेगी, जिन्हें आप सरकार द्वारा मामूली आरोपों में गिरफ्तार किया था और मांग की कि सभी निर्दोषों को तुरंत रिहा किया जाए। याद रहे गत विधानसभा चुनाव भी शिअद व बसपा ने मिलकर लड़ा था। हालांकि पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिल पाई थी।


किसानों को उचित मुआवजा देने से पीछे हट रही है सरकार
शिअद नेताओं ने कहा कि गिरदावरी से पहले फसलों के नुकसान के लिए बीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवाजा देने के अपने चुनावी घोषणा पत्र से सरकार पीछे हट रही है। शिरोमणि अकाली दल ने महान सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढि़या के 300वें जन्मदिवस समागम में शामिल होने का फैसला लिया। राज्य भर में समागम को बढि़या तरीके से मनाने के लिए हीरा सिंह गाबड़ियां की अगुवाई में कमेटियों का गठन किया गया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed