{"_id":"72dc7418e086d6f3204098cb4fee785f","slug":"sab-tv-serial-fir-may-come-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से देखने को मिल सकता है 'सब' का FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से देखने को मिल सकता है 'सब' का FIR
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब टीवी के चर्चित प्रोग्राम एफआईआर को फिर शुरू करने की लोगों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसका खुलासा खुद सब टीवी के सीनियर ईवीपी और बिजनेस हेड अनुज कपूर ने किया। वे सब टीवी की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित ‘चाय पे चुटकुले’ कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एफआईआर के 1300 से ज्यादा एपिसोड हो गए थे। कुछ चेंज चाहते थे, लेकिन अब उसकी कमी खलने लगी। यदि इसी तरह से लोगों की डिमांड आती रही तो तीन से चार महीने में फिर से एफआईआर सब टीवी पर दिख सकता है।
विज्ञापन
चाय पे चुटकुले शो के बारे में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद टैलेंटेड कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। आज जो भी कामेडियन सक्सेस हुए हैं, उन सभी को एक मंच दिया गया था। इसी तर्ज पर शहर के छुपे रुस्तम को मंच मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम अब तक कई शहरों में आयोजित किया जा चुका है। पिछला आयोजन राजस्थान में हुआ था, जहां भारी भीड़ उमड़ी थी।
चंडीगढ़ में हिट रहा चाय पे चुटकुले :
चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेक्टर 27 के बाल भवन में चाय पर चुटकुले का आयोजन हिट रहा। इसमें सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण कराया। इस आयोजन में गुजरात, यूपी, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों ने हिस्सा लिया।
कंपटीशन में संयुक्त रूप से दो प्रतिभागियों जय चनियार (राजकोट) और संजीव (पठानकोट) को पुरस्कार दिया गया। मोहाली से आए बाबू लाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वे 70 साल के हैं।