फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   saang, saang fest, hariyanvi saang fest, folk music fest, tagore theatre, chandigarh

टैगोर में सांग फेस्टः 'नरसी का भात' में दिखा कंजूस सेठ का दान

Sun, 19 Jun 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
saang, saang fest, hariyanvi saang fest, folk music fest, tagore theatre, chandigarh
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में सांग फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित सांग उत्सव में रविवार को नरसी का भात सांग पेश किया गया। आठ दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से किया जा रहा है। धर्मबीर सांगी की रचना और निर्देशन में यह सांग पेश किया गया।
विज्ञापन


कहानी में एक कंजूस सेठ होता है जिसे भगवान पर भरोसा नही होता। उसकी एक लड़की हरनंदी होती है। सेठ जी गंगा नदी नहाने जाते है, जहां उन्हें एक ब्राह्राण मिलता है जो कहता है कि पहले दान करो फिर स्नान करो। सेठ इंकार कर देता है और नहाता नही। कृष्ण भगवान उसे पकड़ लेते है दान किए बगैर नहाने नही दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर सेठ कहता कि मेरा पास तो कुछ भी नही। भगवान कहते है कि मुझे पता है तेरे पास करोड़ों की माया है। इतना सुनते ही सेठ कहता है कि मैं घर जाकर एक पाई दान कर दूंगा। भगवान उसके घर पहुंच जाते है। लेकिन सेठ बिमार होने का ढ़ोग करने लगता है। इस पर कृष्ण भगवान उसे नरसी माया दिखाते है। जिससे उसे नफरत हो जाती है और वह अपनी करोड़ो की माया दान कर देता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed