फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rural Health Pharmacists landed on the road

रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट सड़क पर उतरे

Thu, 09 Jan 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Thu, 09 Jan 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rural Health Pharmacists landed on the road
फेज-8 स्थित विकास भवन के बाहर बुधवार को रूरल हेल्थ फार्मासिस्टों ने धरना दिया। ग्रामीण विकास विभाग के डायरेक्टर दफ्तर के बाहर दिए गए धरने में पंजाब भर से आए फार्मासिस्ट शामिल हुए। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाला। लेकिन गीता भवन के पास चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर धरना दिया और सीएम कार्यालय से आए अधिकारियों को उन्होंने अपना मांग पत्र साैंपा।
विज्ञापन


रूरल हैल्थ फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान कुलराज सिंह ने बताया कि जून 2006 में ग्रामीण डिस्पेंसरियों संबंधी बनी पॉलिसी के तहत पिछले आठ सालों से फार्मासिस्ट कम वेतन पर काम करते आ रहे हैं। सरकार द्वारा मई 2011 में उनके साथ काम करते डाक्टरों को पक्का कर दिया गया, परंतु उनकी सेवाओं को रेगुलर करने के लिए टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


धरने के दौरान फार्मासिस्टों ने सरकार को चेतावनी दी की 13 जनवरी तक उनकी मांगों का हल न निकाला गया, तो 14 जनवरी को पंजाब की 1186 ग्रामीण डिस्पेंसरियों में काम करने वाले फार्मासिस्टों और दर्जा चार कर्मचारी अपने परिवार समेत सरकार की कांफ्रेस में रोष प्रदर्शन करेगें। इस मौके पर राम सिंह आलोवाल, रूपिंदर राजा, विक्रजीत सिंह, नवदीप बठिंडा, हरपाल मानसा, स्वरत शर्मा और रणजीत कौर ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed