{"_id":"6f2691d2d73dbcadf3c693ffc3865a53","slug":"runway-of-chandigarh-airport-not-completed-4-flites-cancle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 4 फ्लाइट्स रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 4 फ्लाइट्स रद्द
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम तय समय से पूरा न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। तय समय में काम पूरा न होने के चलते हर रविवार को फ़्लाइट्स रद्द हो रही हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से रनवे का काम फरवरी 2015 में पूरा किया जाना था, लेकिन दिसंबर में अभी तक यह काम पूरा नहीं किया जा सका है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों का सफर अब आसान नहीं रहा है। यहां से विमानन कंपनियों की ओर से चार फ्लाइट सप्ताह में एक दिन 26 मार्च तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पुअर विजिबिलिटी की बात कहकर यह फ्लाइट रद्द करने की बात कही जाती है, लेकिन नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक अधिकारी बताते हैं कि अभी तक रनवे का काम पूरा नहीं हो पाया है जिसके चलते अभी हर रविवार और मंगलवार को फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ती है। रनवे पूरा न होने के चलते फ़्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
यह किया है बदलाव
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए शेड्यूल के तहत 26 मार्च तक सुबह 8 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट हर मंगलवार को रद्द रहेगी। वहीं दोपहर को 12:35 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट हर रविवार को कैंसिल रहेगी। वहीं दोपहर बाद 4:10 बजे दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट रविवार को कैंसिल रहेगी।
स्पाइसजेट ने भी नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली फ्लाइट जो बुधवार शाम 7 बजे यहां चंडीगढ़ से रात 7:20 बजे दिल्ली रवाना होती थी, को भी हर रविवार के लिए कैंसिल कर दिया गया है। जेट एयरवेज की सुबह 8 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को रीशेड्यूल कर दिया गया है।
यह फ्लाइट 8:35 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी। अब फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ जाएगी और 2:20 पर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि धुंध के चलते इन फ्लाइट्स को 26 मार्च तक रद्द किया गया है। जल्द ही रनवे की रीकारपेटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।