{"_id":"6379ff0b24f6b05d8755d24a","slug":"rumors-of-death-of-harpreet-sangheda-close-to-terrorist-harvinder-singh-rinda-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी हरविंदर रिंदा के करीबी हरप्रीत संघेड़ा की मौत का दावा, आतंकी लंडा का दावा-हमने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आतंकी हरविंदर रिंदा के करीबी हरप्रीत संघेड़ा की मौत का दावा, आतंकी लंडा का दावा-हमने मारा
Sun, 20 Nov 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
कनाडा में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा की तरफ से दावा किया गया कि उसने हरप्रीत की हत्या करवाई है। उसकी तरफ से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि हरप्रीत रिंदा का करीबी था, लेकिन वह विपरीत चल रहा था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पंजाब के मोस्ट वांटेड आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत के अगले दिन उसके करीबी हरप्रीत सिंह संघेड़ा की इटली में मौत का दावा किया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाली गईं हैं। हालांकि मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस बीच, कनाडा में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा की तरफ से दावा किया गया कि उसने हरप्रीत की हत्या करवाई है। उसकी तरफ से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि हरप्रीत रिंदा का करीबी था, लेकिन वह विपरीत चल रहा था, जिससे गैंग को नुकसान पहुंच रहा था। गैंगस्टर के इस दावे पर फिलहाल केंद्र व राज्य की सुरक्षा एजेंसियां चुप हैं।
हरप्रीत सिंह संघेड़ा भी काफी शातिर था। वह भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। साथ ही हवाला और अन्य तरीकों से वह आतंकियों की आर्थिक मदद भी करता था। उसकी कोशिश पंजाब का माहौल खराब करने की थी। सूत्रों की माने तो उसकी इटली में 18 से 20 अक्तूबर को विदेशों में रह रहे आतंकियों और गैंगस्टरों के साथ एक मीटिंग भी हुई थी। इसकी कुछ फोटो व अन्य दस्तावेज सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने हरप्रीत समेत 11 लोगों पर केस भी दर्ज किया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोरोना काल में ही ये सारे आतंकी व पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हुई थीं, लेकिन गत जनवरी से लगातार एक के बाद एक पंजाब में वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की गई। जनवरी से लेकर अभी तक करीब 24 आतंकी मॉड्यूल को भारतीय सुरक्षा एजेंसियां फेल कर चुकी हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय को भी निशाना बनाकर आरोपियों ने सुरक्षा एजेंसियों के मुलाजिमों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन व इसमें कामयाब नहीं हो पाए।