फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rumor of Childs kidnapping spread in Haryana

बच्चा उठाने वालों से सावधान! अपहरण की अफवाह फैली, भूना में प्ले-वे स्कूलों में चार दिन की छुट्टी

Fri, 09 Aug 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (फतेहाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (फतेहाबाद) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rumor of Childs kidnapping spread in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते एक हफ्ते से बच्चों के अपहरण की फैली अफवाह थम नहीं रही है। फतेहाबाद के भूना शहर से लेकर ढाणियों तक में सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैल रही है। भूना में दशहत में आए स्कूल संचालकों ने चार दिन की छुट्टी कर दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को ही सिरसा के रानियां में एक महिला द्वारा बच्ची को पार्क से उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। उधर, महेंद्रगढ़ के छह वर्षीय मासूस विजयपाल को पुलिस ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


चार प्ले-वे स्कूलों ने की चार दिन की छुट्टी 
भूना में बच्चों के अपहरण की अफवाहों के चलते चार प्ले-वे स्कूल संचालकों ने 4 दिन की छुट्टी कर दी है। अभिभावकों के साथ-साथ प्ले-वे स्कूल चलाने वाले भी भयभीत हैं। हालांकि एसपी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अफवाह से अभिभावक डरें नहीं, बल्कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। जानकारी के अनुसार भूना में ब्लूमिंग वर्ल्ड प्ले-वे, पैरामाउंट कांवेंट प्ले-वे, आशियाना प्ले वे और एमेजिंग किड्स प्ले वे स्कूल में करीब 400 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बच्चों को उठा कर ले जाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के चलते प्ले-वे स्कूल संचालकों ने सोमवार तक छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी ने कहा कि बच्चों को अपहरण करने वाला गिरोह जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी हमें सतर्क रहना चाहिए। 

ढाणियों में भी बच्चों के अपहरण की अफवाह
रानियां के रणजीतपुर थेड़ी गांव के आसपास की दो ढाणियों में भी बच्चों के अपहरण की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 

इधर, मासूम विजयपाल मम्मी से बोला- अंकल हाथ पकड़कर ले गए थे
महेंद्रगढ़ में घर से बाहर से लापता हुए छह साल के विजयपाल ने परिजनों को बताया कि एक अंकल हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले गए थे। ट्रेन में दूसरे अंकल भी मिले। बाद में दोनों अंकल उसे गुरुग्राम स्टेशन पर छोड़कर चले गए। 

बुधवार देर रात जब वह रोने लगा तो पुलिस ने उसे अपने पास बैठा लिया। पुलिस उसे लेकर रात करीब दो बजे पुलिस महेंद्रगढ़ पहुंची। तब उसने बताया- मम्मी कोई अंकल हाथ पकड़कर ले गए थे। दहशत में आकर विजयपाल की मां नीतू ने गुरुवार को अपने किसी बच्चे को स्कूल नहीं भेजा। 

महिला ने सात माह की काव्या को उठाया, शोर मचाया तो छोड़कर भागी
मैं आज सुबह अपनी सात माह की चचेरी बहन काव्या के साथ पार्क में खेल रहा था। इसी बीच पीले रंग का सूट पहनी महिला आई और उसने काव्या को गोद में उठा लिया। मैंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया तो मम्मी निशा जैसे ही आई।

वैसे ही वह महिला काव्या को गेट के पास ही छोड़कर भाग गई। उसके हाथ में 100 का नोट भी था। यह बात काव्या के साथ खेल रहे उसके चचेरे भाई कार्तिक बंसल (7) ने परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस स्केच तैयार कर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामला सिरसा का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed