फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in Gandhi sankalp yatra of BJP at Jalandhar

जालंधर में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा में हंगामा, कालिया-राठौर समर्थकों में नारेबाजी

Sat, 16 Nov 2019 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Nov 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Gandhi sankalp yatra of BJP at Jalandhar
भिड़े भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेने आए भाजपा नेता हिंसा पर उतर आए। रामा मंडी में यात्रा के दौरान अकाली दल के पूर्व पार्षद बलवीर बिट्टू ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान सनी शर्मा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बिट्टू ने सनी को धक्के भी मारे और ललकारा। 

विज्ञापन


बलवीर बिट्टू मनोरंजन कालिया के निकटवर्ती है जबकि सनी शर्मा राकेश राठौर के, इसी कारण यह बहसबाजी मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि इस बारे में सनी शर्मा ने कोई बात नहीं की है लेकिन पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। सनी शर्मा पहले भारतीय जनता पार्टी के स्पोर्ट्स संघ के प्रधान थे, अब उनको प्रदेश में युवा अध्यक्ष बनाया गया है। सनी शर्मा को थप्पड़ मारते की वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले यात्रा के दौरान ही मनोरंजन कालिया और राकेश राठौर के गुट भिड़ गए। रैली शुरू होते समय कुछ नेताओं के नाम लेने पर शुरू हुए विवाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया और किशन लाल शर्मा के बीच बहस हो गई। किशन लाल शर्मा ने यहां तक कह दिया कि वह कालिया पर हत्या के प्रयास पर्चा दर्ज करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशन लाल शर्मा भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर का दाहिना हाथ हैं। गांधी संकल्प यात्रा में कालिया समर्थकों की भारी भीड़ थी। किशनलाल की जैसे ही कालिया से तल्खी हुई तो विरोध में समर्थकों ने कालिया के हक में नारेबाजी की। किशन लाल शर्मा को हाल ही में भाजपा में दोबारा शामिल किया गया है। उन्हें पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर ही पार्टी में लाए हैं।

2016 में पार्टी के ही कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाले शर्मा को तब प्रधान रमेश शर्मा ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। किशन लाल शर्मा ने तब भी कालिया पर खुलेआम वार किए थे। शनिवार को तो मामला काफी बढ़ गया। वहीं शाम ढलते ही किशन लाल शर्मा पार्टी के अनुशासन की पटरी पर आ गए। उन्होंने साफ कहा कि मेरे साथ कोई बात नहीं हुई, मेरा कोई मामला ही नहीं था। वहीं घटनास्थल पर अकाली पार्षद बलवीर बिट्टू व विक्की तुलसी के साथ बहसबाजी भी हुई व धक्के मारे गए।

भाजपा नेता ने लगाया पगड़ी उतारने का आरोप
रामा मंडी में हंगामे के दौरान भाजपा नेता मंगा ने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया कि उसकी पगड़ी को हाथ डाला गया और उतारी गई है। मंगा मनोरंजन कालिया के करीबी हैं और दूसरी तरफ जिन पर आरोप लगाया जा रहा है वह राकेश राठौर के।

पार्टी की फजीहत को लेकर हाईकमान ने साधी चुप्पी
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में मारपीट और धक्का-मुक्की की वीडियो वायरल हो रही थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि यह पार्टी वर्करों का उत्साह है। पार्टी वर्करों में नारेबाजी को लेकर तल्खी हुई थी लेकिन यह गलत है कि वहां पर मारपीट और धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed