फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in Congress over defeat in Rajya Sabha elections in Haryana

राजनीति: राज्यसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस में घमासान, हरियाणा के सभी विधायक दिल्ली तलब

Wed, 22 Jun 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 02:15 AM IST
सार

वोट रद्द कराने वाले विधायक का नाम अभी तक उजागर नहीं हो सका है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे भरोसे के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन खेल खराब हो गया और जीत निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा की झोली में चली गई। 

विज्ञापन
Ruckus in Congress over defeat in Rajya Sabha elections in Haryana
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद बौखलाई पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल की रिपोर्ट से पहले चुनाव में उम्मीदवार रहे अजय माकन, वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल और राजीव शुक्ला ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है। सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई रिपोर्ट को लेकर पार्टी में बड़ा हंगामा हो सकता है, क्योंकि रिपोर्ट में आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई द्वारा क्रास वोटिंग करने के साथ ही एक विधायक का वोट रद्द होने का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पहले से ही मानकर चल रही थी कि कुलदीप बिश्नोई का वोट अजय माकन को नहीं मिलेगा, लेकिन एक और विधायक का वोट रद्द होगा यह नहीं सोचा था। पार्टी हाईकमान ने प्रभारी विवेक बंसल को सभी विधायकों का वोट देखने को लिए एजेंट अधिकृत किया था। बंसल ने पार्टी हाईकमान को न तो रिपोर्ट सौंपी और न ही किसी विधायक के नाम का खुलासा किया। मंथन इस बात चल रहा है कि प्रभारी के होते हुए अन्य नेताओं को रिपोर्ट क्यों सौंपनी पड़ी।
विज्ञापन


मालूम हो कि कांग्रेस में अभी तक वोट रदद करने वाले विधायक का नाम उजागर नहीं हुआ है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे भरोसे के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन खेल खराब हो गया और जीत निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा की झोली में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलाकमान से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तक इस बात से बौखलाए हैं कि हार कैसे हो गई। नाम उजागर होने के बाद इस हार पर तकरार होनी अभी बाकी है। हुड्डा अपनी पिछली प्रेस कांफ्रेंस में यह बात साफ कर चुके हैं कि उनके साथ रायपुर गए सभी विधायक पाक-साफ हैं।


रद्द वोट पर होगा मंथन
ताजा घटनाक्रम यह है कि हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने पार्टी के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। बंसल के कार्यालय से सभी कांग्रेस विधायकों को फोन गया है कि बुधवार को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हाजिर हों। कांग्रेस की रदद हुई वोट पर बैठक में मंथन होगा। मंथन में गरमा-गरमी तय है, क्योंकि यह मामला इतना ज्यादा उलझ गया है कि कांग्रेस प्रभारी को भी जवाब देते नहीं बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed