फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus In A Bank In Haryana's Yamuna nagar, Know Why

बुर्का पहनकर बैंक पहुंची महिला, सिक्योरिटी गार्ड ने टोका- मैडम नकाब हटाकर अंदर आएं

Fri, 30 Aug 2019 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (यमुनानगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (यमुनानगर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ruckus In A Bank In Haryana's Yamuna nagar, Know Why
प्रतीकात्मक तस्वीर

बुर्का पहनकर पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकलवाने पहुंची महिला को सुरक्षा गार्ड द्वारा रोके जाने पर हंगामा हो गया। महिला का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड और बैंक स्टाफ ने ऐसा करके उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है। बहस के बाद महिला और उसका पति छछरौली थाने में पहुंच गए और बैंक स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रहीमीया कॉलोनी निवासी शबनम ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। गुरुवार को वह कैश निकलवाने के लिए ब्रांच में गई थी। जैसे ही वह बैंक में दाखिल होने लगी तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक लिया और कहा कि नकाब में चेहरा ढक कर बैंक में अंदर नहीं जा सकते। इस पर महिला ने कहा कि जब कैश काउंटर पर जाएगी तो वहां अपना नकाब हटा देगी। 

विज्ञापन

इसको लेकर बहस बढ़ गई और दोनों मैनेजर के पास पहुंचे। महिला का आरोप है कि मैनेजर ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी और सिक्योरिटी गार्ड सुभाष का ही पक्ष लिया। ऐसा व्यवहार करके उसे अपमानित किया गया है और इससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है। 

बहस के बाद शबनम अपने पति को साथ लेकर छछरौली थाने में गई और लिखित में शिकायत दी। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने कहा कि महिला का आरोप बेबुनियाद है। पूरा स्टाफ सभी ग्राहकों के साथ सही बर्ताव करता है। 
  
हमें आदेश है कि पर्दानशीं उपभोक्ता का लेनदेन आईडेंटिफिकेशन के बाद ही किया जाए। उन्हें केवल इतना ही कहा गया था कि नकाब हटाकर बैंक में अपना लेन-देन करें। महिला और उसका पति इसी बात पर भड़क गए। सुरक्षा के लिहाज से भी बैंक में नकाबपोश की एंट्री वर्जित है। - सूरजभान, ब्रांच मैनेजर 

आरबीआई की साफ गाइडलाइन है कि पर्दानशीं का अकाउंट नहीं खोला जा सकता। लेने-देन के दौरान भी चेहरे से नकाब हटाना होगा। मैनेजर से इस मामले में बात की गई है। -सुनील चावला, लीड बैंक मैनेजर

महिला द्वारा बैंककर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जाएगी। -मुकेश, छछरौली थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed