फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus by eunuchs outside the police post in Ludhiana

दुष्कर्म के आरोपी को छुड़वाने पहुंचे किन्नर, चौकी पर जमकर पथराव, पुलिस ने किया लाठीजार्च

Tue, 25 Feb 2020 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ruckus by eunuchs outside the police post in Ludhiana
पुलिस चौकी पर किन्नरों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फोकल प्वाइंट थाने के आधीन चौकी ढंढारी कलां के बाहर मंगलवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार साथी ड्राइवर को छुड़वाने के लिए किन्नरों ने चौकी पर पथराव कर दिया। चौकी पर पथराव करने से पहले किन्नरों ने चौकी के बाहर नग्न होकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया। जब उनकी कोई बात नहीं सुनी तो किन्नरों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


पथराव में चौकी इंचार्ज सहित दो मुलाजिम घायल हो गए। उसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने किन्नरों पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं कई थानों की पुलिस फोर्स चौकी के बाहर पहुंच गई और माहौल को काबू किया। पुलिस ने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पत्थरबाजी करने और मारपीट करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में हरमन, सूरज, दीप और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सूरज और दीप को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हरमन हिरासत में था। जांच के दौरान पता चला कि हरमन किन्नरों का ड्राइवर है। जब किन्नरों को इस बात की सूचना मिली तो वह सोमवार रात को थाना फोकल प्वाइंट के अधीन चौकी ढंढारी में पहुंच गए और हंगामा कर दिया। किन्नरों का आरोप था कि उनके ड्राइवर को जानबूझ कर झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। देर रात पुलिस ने किसी तरह समझा कर उन्हें भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की बात फिर थाने के बाहर किया प्रदर्शन

मंगलवार सुबह फिर से सभी किन्नर थाना फोकल प्वाइंट पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील से मुलाकात की और हरमन को छोड़ने का दबाव बनाया। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने किन्नरों को बताया कि हरमन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है। पीड़ित लड़की ने भी अदालत में अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। 

वह अधिकारियों के पास जाएं। जांच में अगर हरमन निर्दोष मिला तो पुलिस उसे छोड़ देगी। इसके बाद किन्नर भड़क गए और थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह समझाकर पुलिस ने उन्हें वहां से भेज दिया। इसके बाद किन्नर इकट्ठा होकर चौकी ढंढारी कलां के बाहर पहुंच 

वहां उन्होंने चौकी इंचार्ज से बात की। उन्होंने भी बात नहीं सुनी तो किन्नरों ने नग्न होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को गालियां भी दी। पुलिस ने चौकी का गेट बंद करवा दिया। किन्नरों ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की, जिसके बाद किन्नर भाग गए। 

फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  मोहम्मद जमील, एसएचओ, थाना फोकल प्वाइंट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed