{"_id":"6abecccba3c5497ec604ece1","slug":"rto-takes-action-challans-issued-to-14-vehicles-357-lakh-in-fines-collected-chandigarh-news-c-289-1-pkl1068-3294-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आरटीओ ने की कार्रवाई, 14 वाहनों के चालान कर 3.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आरटीओ ने की कार्रवाई, 14 वाहनों के चालान कर 3.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
जीरकपुर। आरटीओ विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाणिज्यिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने शहर में चेकिंग अभियान चलाकर 14 वाहनों के चालान किए हैं। इन पर कुल 3 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई आरटीओ हरप्रीत सिंह अटवाल के निर्देशों पर की गई। एआरटीओ गगनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गलत पार्किंग, अधूरे दस्तावेज और बिना कर चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया। कई वाणिज्यिक वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। कार्रवाई में बिना कर चल रही बसें भी जांच के दायरे में ली गईं। कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही जुर्माना भरकर अपने वाहन छुड़वा लिए। इस अभियान के चलते वाणिज्यिक वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई
आरटीओ विभाग ने वाहन चालकों को अपने कर, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों और परिवहन संबंधी प्रावधानों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।