{"_id":"6452b243b8f0d113400d4c06","slug":"rto-posts-restored-in-23-districts-of-punjab-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब के 23 जिलों में RTO के पद बहाल, लोगों को मिलेगी राहत, डीएल व आरसी बनवाने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब के 23 जिलों में RTO के पद बहाल, लोगों को मिलेगी राहत, डीएल व आरसी बनवाने में होगी आसानी
Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
सार
राज्य में 2017 में तत्कालीन सरकार ने डीटीओ के पद समाप्त करते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) का पद सृजित कर 11 सचिवों की नियुक्ति कर दी थी। प्रत्येक आरटीए के अधीन दो जिलों का काम दिया गया था और यह कॉमर्शियल वाहनों संबंधी कामकाज भी देखते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब लोगों को महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए सभी जिलों में जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) के पद बहाल कर दिए हैं। परिवहन विभाग की शाखा-3 द्वारा अब नया आदेश जारी करते हुए आरटीओ की पुरानी व्यवस्था फिर बहाल कर दी है।
विज्ञापन
आरटीए के 7 पद समाप्त करते हुए, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का पद बहाल कर दिया गया है, जिसके बाद आरटीए के चार पद और आरटीओ के 23
पद कायम किए गए हैं। इस तरह आरटीए के पद अब पटियाला, बठिंडा, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में ही रहेंगे, जबकि 23 जिलों में से 8 जिलों- होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, एसएएस नगर, गुरदासपुर, कपूरथला, बरनाला, तरनतारन में ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, जांलंधर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, फाजिल्का, मालेर कोटला, पठानकोट, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में पीसीएस अधिकारियों को आरटीओ के पद पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य में 2017 में तत्कालीन सरकार ने डीटीओ के पद समाप्त करते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) का पद सृजित कर 11 सचिवों की नियुक्ति कर दी थी। प्रत्येक आरटीए के अधीन दो जिलों का काम दिया गया था और यह कॉमर्शियल वाहनों संबंधी कामकाज भी देखते थे। बाद में कुछ काम संबंधित जिलों के एसडीएम के अधीन भी कर दिए गए थे।
दो लाख लोग कर रहे डीएल व आरसी का इंतजार
राज्य सरकार ने हाल ही में उस कंपनी का ठेका रद्द कर दिया, जिसे परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) के चिप युक्त कार्ड बनाने का काम सौंपा था। कंपनी के पास, दोनों दस्तावेजों में लगने वाले चिप की अनुपलब्धता के चलते डीएल व आरसी कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों की संख्या 2 लाख तक पहुंच गई है।