फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RSS leader Ravinder Gosain murder case transferred to NIA

गोसाईं हत्याकांड की जांच एनआईए को, जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम

Sat, 21 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 21 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
RSS leader Ravinder Gosain murder case transferred to NIA
RSS leader Ravinder Gosai - फोटो : File Photo
आरएसएस पदाधिकारी रविंदर गोसाईं की हत्या की जांच पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हवाले कर दी है। इसके अलावा परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का भी एलान किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फैसला वीरवार को आरएसएस के नेताओं से मुलाकात के बाद लिया। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता यश गिरि ने बताया कि वीरवार को आरएसएस नार्थ जोन के इंचार्ज रामेश्वर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने पहुंचा। उन्होंने सीएम से मांग की कि गोसाईं हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए।
विज्ञापन


इसके साथ परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके बाद कैप्टन ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। हालांकि पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि अभी उनके पास इस बाबत कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम, नौकरी

RSS leader Ravinder Gosain murder case transferred to NIA
रविंदर गोसाईं मर्डर केस - फोटो : File Photo
आरोपियों की जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम, नौकरी
पंजाब पुलिस ने गोसाईं हत्याकांड के आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम और सब इंस्पेक्टर की नौकरी देने का एलान किया है। वहीं पुलिस ने गोसाईं के घर के पास पुलिस का सुरक्षा पहरा लगा दिया है। वहां सादी वर्दी में भी मुलाजिम तैनात किए गए हैं। 

गोसाईं हत्याकांड की जांच को एनआईए के हवाले करने का फैसला सही है। इस हत्या के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। 
- रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद

एनआईए को हत्याकांड की जांच देने संबंधी अभी कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। बाइक बरामद की गई है, जो चोरी की थी। बाइक चोरी की शिकायत दर्ज न करने को लेकर दो मुलाजिमों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस की टीमें जांच कर रही है। उम्मीद है कि कोई न कोई सबूत जल्द मिल जाएगा।
-पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed