{"_id":"615710d48ebc3e9fbb6843c4","slug":"rs-bains-appointed-as-special-public-prosecutor-in-sacrilege-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: राजविंदर सिंह बैंस स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त, हाईकोर्ट में बेअदबी मामलों की करेंगे पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: राजविंदर सिंह बैंस स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त, हाईकोर्ट में बेअदबी मामलों की करेंगे पैरवी
Fri, 01 Oct 2021 07:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:20 PM IST
सार
बेअदबी समेत चार मामलों में अब पंजाब सरकार की पैरवी वरिष्ठ वकील राजविंदर सिंह बैंस करेंगे। पंजाब सरकार ने उन्हें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। बता दें कि इन मामलों में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, परमराज सिंह उमरानंगल भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बेअदबी मामले में बाजाखाना और कोटकपूरा में दर्ज चार एफआईआर संबंधी जो केस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, की बेहतर पैरवी के लिए वरिष्ठ एडवोकेट राजविंदर सिंह बैंस को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार को पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चारों केसों में सुमेध सिंह सैनी समेत परमराज उमरानंगल, चरणजीत शर्मा और गुरदीप सिंह भी आरोपी हैं और उनकी ओर से वरिष्ठ एडवोकेट एपीएस देयोल पेश होते रहे हैं। अब जबकि एपीएस देयोल को पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया जा चुका है तो तय है कि वह इन केसों में पेश नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा